प्रेम गीत
काव्य साहित्य | कविता - हाइकु कृष्ण कांत शुक्ला15 Dec 2021 (अंक: 195, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
(हाइकु)
संग बटोही
मिलकर गाने दो
प्रेम के गीत
नवीन पथ
नव बटोही रच
नवीन रीति
विस्तार कर
दरबदर पर
सबसे प्रीत
बटोही बना
कभी किसी का रहा
मन का मीत
गीत बुनता
बैठा पथ किनारे
थक बटोही
गाता सुनाता
अनुराग महिमा
थक बटोही
जागृत कर
छोड़ निकलने को
घृणा की सृष्टि
सब साथ हो
जड़ चेतन प्रति
समान दृष्टि
कहते हुए
भीग जाती पलक
अश्रु की वृष्टि
रोकती मीत
पाता कहाँ बटोही
मन को जीत
संग बटोही
मिलकर गाने दो
प्रेम के गीत
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
कविता - हाइकु
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं