तुम करते सौग़ातें
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत दौलतराम प्रजापति15 Dec 2022 (अंक: 219, द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)
बाँट रहे हो
जनता का धन
लम्बी-लम्बी
करके बातें॥
किसने माँगी
हैं ख़ैरातें॥
गिनवाते हो
रोज़ हज़ारों
अपने ही अहसान।
सोचो तुम्हें
बनाया किसने
पत्थर से भगवान॥
भेदभाव का
विष बोते हो
शोर मचाकर
जाते-जाते॥
हमने भरे
ख़जाने ख़ाली
करके ख़ून पसीना।
किसे चाहिए
अहसानों का
बिच्छू-साँप दफ़ीना॥
श्रम संसाधन
लहू हमारा
तुम करते सौग़ातें॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं