विहान
काव्य साहित्य | कविता सत्यजीत कुशवाहा15 May 2025 (अंक: 277, द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)
कुहू-कुहू सुन कोयल की बोली
उठ चली भानु की डोली
बिखर गई अम्बर में रंगोली
कुकडू-कू सुन मुर्ग़े कि बोली
उषा कर रही ठिठोली
नील बदन की लाल चुनर से
झाँक रही पूरब घूँघट से
धानी चादर ओढ़े वसुधा
जड़ी हैं जिसमें सुन्दर लड़ियाँ
चहक-चहक उड़ते खग अम्बर में
जग को भाँप रही ये घड़ियाँ
उठते ही उषा का घूँघट
चल पड़े तारा घटमंडल
मलिन हुआ वो चन्द्र निकेतन
गाँव-शहर में हुआ अज़ान
बाल-ग्वाल सब चले क्रीड़ा क्षेत्र में
हल को लेकर चला किसान
घर को चली नारी पनघट से
रजनी बीती हुआ विहान। . . .
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं