बँटा हुआ एक घर
काव्य साहित्य | कविता डॉ. कुँवर दिनेश15 Oct 2021 (अंक: 191, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
मैंने कविता लिखनी चाही
एक घर पे―
एक ही छत के नीचे
बँटा हुआ एक घर
कितने ही कट-
घरों में विभाजित,
सब में पृथक्-
पृथक् चूल्हा,
चूल्हे से उठता धुँआ
सब क-ट-घ-रों में फैल रहा,
धुँए में कुछ भी
साफ़ नहीं दीख पड़ रहा . . .
धुँआ हटे
तो कविता बने . . .
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
सामाजिक आलेख
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
मधु 2021/10/22 04:45 PM
धुँए में धूँ-धूँ करते रिश्ते...आपने गागर में सागर भर कर रख दिया।