बरखा आई
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता डॉ. प्रमोद सोनवानी 'पुष्प'15 Aug 2019
ख़ुशहाली ले बरखा आई।
जहाँ-तहाँ हरियाली छाई॥
अजी लबा-लब ताल-तलैया।
डुबकी खूब लगायें भैया॥
मेंढ़क मामा टर्र-टर्र करके।
नाच रहे हैं ता-ता थैय्या॥
जब से बरखा रानी आई।
मस्त पवन है पुरवैया॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं