अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...

साहित्य कुंज के पिछले अंक में मैंने जिन चुनौतियों की बात की थी वह आप्रवासी हिन्दी लेखक वर्ग की बढ़ती औसतन्‌ आयु, नए आप्रवासियों में हिन्दी के प्रति या हिन्दी साहित्य के प्रति अरुचि, आप्रवासी लेखकों का हिन्दी के आधुनिक साहित्य की मुख्य धारा से दूरी इत्यादि थीं। अब इसी चर्चा को आगे बढ़ाना चाहता हूँ।

समय समय पर भारत की पत्रिकाएँ या प्रकाशक आप्रवासी साहित्य के विशेषांक या संकलन प्रकाशित करते हैं। जो कि एक सराहनीय प्रयास है और इसके लिए हम आप्रवासी लेखक आभारी हैं। परन्तु इसमें भी कुछ समस्याएँ आड़े आ जाती हैं। पत्रिका या संकलन प्रकाशन से पहले प्रकाशकों का सम्पर्क निरन्तर आप्रवासी लेखकों से बना रहता है और रचनाओं की माँग भी निरन्तर होती रहती है। इससे आप्रवासी लेखक के मन में एक भ्रम पैदा हो जाता है कि मानों उसके बिना यह संकलन या संस्करण अधूरा ही रह जाएगा। यह भ्रम स्वजनित नहीं होता - बल्कि प्रकाशकों द्वारा पैदा किया जाता है। इस भ्रम के महल तब टूटते हैं जब लेखक को पत्रिका/पुस्तक प्रकाशन की सूचना तक नहीं मिलती। कई बार पुस्तक या पत्रिका की प्रति प्राप्त करने के लिए शुल्क की माँग भी की जाती है। 

भारत में "प्रवासी साहित्य" के प्रकाशन का आम प्रचलन इंटरनेट के उदय के साथ ही हुआ था और इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही बढ़ा। आप्रवासी लेखेकों के लिए यह एक आशा की किरण थी, क्योंकि हम लोग एक साहित्यिक शून्य में काम कर रहे थे। आरम्भिक वर्षों में सब ठीक चला। प्रकाशन के बाद देर सही पर कभी न कभी संकलन या पत्रिका की प्रति मिल जाती थी। अब ऐसा होना लगभग असम्भव सा प्रतीत होता है। इसका प्रभाव द्विपक्षीय है। बहुत से अच्छे आप्रवासी लेखक इन संकलनों से दूर रहते हैं। और बहुत से ऐसे हैं जो अपने अपरोक्ष स्वार्थों के कारण बढ़-चढ़ इन योजनाओं में सहायता भी करते हैं। इससे भारत में प्रवासी लेखन की सही छवि सामने नहीं आती और समीक्षक सभी प्रवासी लेखकों के बारे में अपना मत द्वितीय स्तरीय प्रकाशित रचनाओं के आधार पर बना लेते हैं। साहित्य कुंज में प्रकाशन के लिए प्रवासी लेखन के सन्दर्भ में कई ऐसे शोधपत्र मिले हैं जिनमें इन प्रवासी संकलनों को उद्धृत किया गया है। यह भ्रांति भारतीय मुख्य धारा के साहित्य के लिए महत्वपूर्ण हो न हो परन्तु भारतेत्तर साहित्य सृजन के प्रति बनी ग़लत अवधारणाओं के कारण आप्रवासी लेखक के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसी समस्या है जिसका सहज समाधान है। प्रवासी संकलनों /संस्करणों के प्रकाशकों से केवल यह अनुनय है कि कृपया वह रचनाकार की भावनाओं का आदर करते हुए, कम से कम उन्हें सूचित कर दें कि रचना प्रकाशित हो चुकी है और संकलन और पत्रिका को विदेश डाक द्वारा भेजने की लागत को सहन करने में अक्षम हैं तो कम से कम पीडीएफ़ तो भेज ही सकते हैं।

दूसरी ओर शोधार्थियों से भी अनुरोध है कि प्रवासी साहित्य पर शोधपत्र लिखने से पहले रचना की गुणवत्ता का मूल्यांकन करके उसको अपने शोध में सम्मिलित करें। लेखक/लेखिका की कितनी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, कितने सम्मान मिल चुके हैं - कोई साहित्यिक पैमाना नहीं है। आजकल तो पैसा फेंक तमाशा देख का ज़माना है। जो जितना पैसा खर्च करता है वैसा प्रकाशन, लोकार्पण, समीक्षा और सम्मान का पैकेज ख़रीद लेता है।

समय समय पर भारत से विश्वविद्यालयों प्राध्यापक भी यहाँ की साहित्यिक गोष्ठियों में उपस्थित होते हैं। अक्सर उनकी प्रतिक्रिया में एक ही बात सुनने को मिलती है कि वह विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन के संबंध में लिखना चाहते हैं और उन्हें स्थानीय लेखकों से सहायता चाहिए। स्थानीय लेखक या संस्थाएँ सहायता करती हैं परन्तु अन्त में इस परिश्रम का कोई भी परिणाम देखने को नहीं मिलता। फिर स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि "दूध का जला छाछ भी फूँक फूँक कर पीने" लगता है।

ऐसे साहित्यिक वातावरण में प्रवासी लेखक क्या करे? 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 लघुकथा की त्रासदी
|

प्रिय मित्रो, इस बार मन लघुकथा की त्रासदी…

अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
|

प्रिय मित्रो, अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों…

आवश्यकता है युवा साहित्य की
|

प्रिय मित्रो, हिन्दी की संगोष्ठियों के आयोजक…

उलझे से विचार
|

प्रिय मित्रो, गत दिनों से कई उलझे से प्रश्न…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

साहित्यिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

किशोर साहित्य कविता

सम्पादकीय

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं