अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जीवन के वसंत

जीवन के दसवें वसंत पर 
भी जीवन कहाँ 
सुखों के गुलाबों से 
भरा था? 


जीवन में दुःख थे
क़िस्म क़िस्म के दुःख 
रंग बिरंगे दुःख 
दुःख था पतंग के कट जाने का 
दुःख था गली के मोटे लड़के 
द्वारा चिढ़ाए जाने का 
दुःख था हमेशा 
हिस्से में एक मिठाई 
एक समोसा आने का 
दुःख था 
अमिताभ की नयी पिक्चर 
ना देख पाने का 
दुःख था 
माँ की समझ में ना
आने वाले आँसू का 


दुःख था स्पाइडर मैन 
वाली ड्रेस 
ना ख़रीद पाने का 
दुःख था 
कक्षा में
टीचर की नज़र में 
रोल नंबर १ का रुतबा न रख 
पाने का 


जीवन के बीसवें वसंत पर 
आँखों के अनगिनत 
दराज़ों में 
छुपी थीं हज़ार ख़्वाहिशों की 
ख़ुशबूदार शीशियाँ 


लेकिन 
दुःख था 
ना आई आई टी
ना मेडिकल 
ना चार्टर्ड एकाउंटेंसी 
में कुछ हो सका


दुःख था 
कामयाब मित्रों 
की घेरती परछाइयों से 


दुःख था 
करियर के चौराहे पर 
उपजे कुहासे में 
कोई रास्ता सही सही 
ना समझ में आ रहा था 


दुःख था 
एक मुस्कुराते चेहरे
ने दिल लेकर 
उसपर कालिख पोतकर 
लौटा दिया 


दुःख था 
दुःख से ज़्यादा ग़ुस्सा था 
ग़ुस्से से ज़्यादा प्रेम भी था 
मगर उस प्रेम 
को समझने वाला कोई नहीं 


दुःख था 
महँगे ब्रांड के शो रूम में 
सेल्स मैन द्वारा 
हिक़ारत से देखे जाने का 


दुःख था 
हीरो जैसी बॉडी और पर्सनैलिटी
के सामने 
फीके तारे सा दिखे जाने का 


जीवन के तीसवें वसंत में 
पाँच साल पुरानी नौकरी थी 
तीन साल पुरानी गृहस्थी 
और एक साल का 
मेरा छोटा रूप 


दुःख था 
अब केवल दुःख नहीं 
तनाव भी था 
तनाव दफ़्तर के
टारगेट ओरिएंटेड कामों का 
तनाव था 
बॉस की टेढ़ी नज़र का 
तनाव था बजट के खींच तान का 
तनाव था 
घर के छुटपुट झगड़ों का 
तनाव था 
प्रमोशन में 
पीछे छूट जाने का 
तनाव था घर की किश्त का 
चिंता थी 
माँ के बुढ़ापे की 
पिता की बीमारी की 


जीवन के चालीसवें वसंत में 
दुःख था 
मगर वह नया नहीं था 
उसकी आदत बन गयी थी 
दुःख था 
मगर 
वह मैनेजबल था 
टोलेरेबल था 
भले कोई ख़ास वज़ह नहीं थी 
मगर जीने की जद्दोदजेहद थी
जीवन पर ख़ुद का अधिकार कम
दूसरों का ज़्यादा था 


जीवन की नदी 
पहाड़ों से 
मैदानों में पूरी तरह 
उतर चुकी थी 
गहराई थी 
ठहराव था 


जीवन के पचासवें वसंत में 
जीवन के सातवे वसंत में 
जीवन के .......वसंत में 
दुःख का पुष्प 
सदैव 
अलग-अलग डालियों पर 
अलग-अलग पंखुरियों के साथ 
खिला रहा ...
लेकिन जीवन जीने की चाहत 
का भौंरा 
मंडराता रहा!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-मुक्तक

लघुकथा

कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं