लॉक डाउन -3
काव्य साहित्य | कविता डॉ. पूनम तूषामड़1 Oct 2020 (अंक: 166, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
प्रसव नहीं था, रण था
क्या जानो तुम, कितना
मुश्किल क्षण था।
नहीं समझ पाएँगे वो
जो मखमल पर सोते हैं।
कैसे ज़िंदा रहते हैं वे शिशु
जो पैदा सड़कों पर होते हैं।
भूख, धूप से झुलसी देह
मीलों सड़कों पर चलती
जाती है।
नही फ़र्क पड़ता उनको
जिनके जुमलों की दिन दिन
बढ़ती ख्याति है।
यूँ तो हर स्त्री का प्रसव ही
रण होता है।
पर हम जैसी मज़दूर स्त्रियों का
जीवन ही 'मरण' होता है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं