अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मैं कविता में मनुष्य बना रहा हूँ

मैं कविता में मनुष्य बना रहा हूँ

 

सबसे पहले मैंने एक दिल बनाया और उसे इतना साफ़ किया कि
आइने की तरह देख सकूँ उसमें अपने चेहरे की झुर्रियाँ
और मूँछों के बीच फँसा वह सफ़ेद बाल जिसे मैं
छिपाता आया हूँ आज तक

 

चेहरा बनाते समय मुझे कई नामचीन लोग याद आए
मैंने किसी से मुस्कुराहट ली
किसी की त्वचा झाड़-पोंछ कर साफ़ किया
आँखें ऐसी लीं जैसे किसी बड़े कवि की होती हैं
क्योंकि वह अपनी आँखों की रोशनी से
चन्द्रमा की आँखों में फँसा तिनका भी देख सकता है

 

पलकें बनाते समय मुझे इस बात का ध्यान रखना है कि
प्रतीक्षा के समय उस पर दिया रखने पर लौ की टिमटिमाहट
अक्षुण्ण बनी रहे

 

माँस मज्जा हड्डियाँ खून हाथ पैर सब कुछ बनाने के बाद
एक चीज़ जो अभी रह गयी है डालने से और मेरी दृष्टि में
उसका महत्व अधिक है
वह है दिमाग़
मेरे सामने दुनिया के सारे शक्तिशाली दिमाग़ हवा में तैर रहे हैं
मैं सबका मिश्रण तैयार करना चाहता हूँ

 

मैं चाहता हूँ दिल से उसका रिश्ता क़ायम रहे
और यही बात उस दिमाग़ को बनाने में आड़े आ रही है
मै कालीदास के दिमाग़ में कबीर और तुलसी को रख रहा हूँ
वह सब कुछ कर रहा हूँ जो एक बेहतर मनुष्य बनाने में
हमारी मदद कर सके

 

मैं हार नहीं रहा हूँ। उसके तमाम कल-पुर्जे कस रहा हूँ

 

कुछ है जो छूट रहा है
कुछ है जो बार बार फिसल रहा है
और कविता उसे लेकर  मुझसे ज़्यादा परेशान
मुझसे ज़्यादा बेचैन दिख रही है

 

मैं कविता में मनुष्य बना रहा हूँ

 

शब्दों की साँसों में हवा के तबले की थाप दे रहा हूँ
सपनों के कन्धों पर बादलों के पर लगा रहा हूँ
ख़ून में रख रहा हूँ सूरज की आत्मा की ख़ुशबू
तितली के रंगों और इन्द्रधनुष की चमक से भर रहा हूँ
कोना कोना। रख रहा हूँ हरी दूब और उसकी नोक पर टिकी
बूँद में ख़ुशी से फूलता आकाश

 

मैं हार नहीं रहा हूँ कैसे हार सकता हूँ मैं

 

चाहे कुछ भी हो तानाशाह को हारना ही होगा
उस मनुष्य के सामने जो कविता में
कविता से बड़ा हो रहा है

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं