नज़रिया
काव्य साहित्य | कविता इन्द्रभूषण मिश्र30 Apr 2012
सुन्दरता चेहरे पे नहीं,
दिल में नज़र आती है।
हजारों के समूह में प्रियतमा,
प्रियतम को ही नज़र आती है।
मानवता कहने में नहीं,
कर-गुजरने में नज़र आती है।
दोस्ती दोस्तों की संख्या में नहीं,
एक सच्चे दोस्त में नज़र आती है।
कविता की गहराई शब्दों में नहीं,
लिखने वाले के भाव में नज़र आती है।
बड़ी सी कविता क्यूँ लिखूँ ,
मेरी बात मेरी सखी यूँ ही समझ जाती है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं