अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बिगुल

पचासेक साल का एक मदारी था। उसके पास एक बंदरिया थी। चितकबरी। मदारी दिन उगते ही बंदरिया को छोटी-सी घघरी और चोली पहनाकर तमाशा दिखाने के लिए निकल पड़ता। मदारी की डुगडुगी पर जब बंदरिया नाचती, तमाशबीनों का हुजूम हो जाता था। बंदरिया थी कि वह नमकहलाली का भरपूर ध्यान रखकर नृत्यकर्म करती। लोग उसे ठुमक-ठुमक नाचता देख, आनन्दविभोर हो मुस्कुराते और तालियाँ पीटते। तमाशा ख़त्म होते मदारी की चादर पैसों से पट जाती। 

तमाशगिरी से एकत्रित पैसों की मदारी शाम को दारू पीता, होटल में अच्छा खाना खाता और सो जाता। बेचारी बंदरिया को माँगी हुई सूखी बासी और मुड़ी-तुड़ी रोटियों से संतोष करना पड़ता। मदारी शराब पीता, बंदरिया घृणित आँखों से उसे दुत्कारती। भोजन करता या लड्डू-जलेबी खाता उसकी ओर टुकुर-टुकुर घूरती। मदारी के शरीर पर माँस चढ़ता गया, बंदरिया की जवान देह पर हड्डियाँ चमकने लगीं। 

दिन-ब-दिन शोषण, अत्याचार और पक्षपात। एक रात बंदरिया के ज़ेहन में एक युक्ति उग आई। मदारी सोकर उठा, बंदरिया निस्तेज पड़ी थी। मदारी ने उसे दुलरा-दुलरा, थपक-थपक उठाना चाहा, लेकिन बंदरिया के शरीर में चेतना नहीं लौटी। मदारी ने उसे डपटा, धमकाया, दरेरा, गालियाँ बकीं, थप्पड़ मारे, गले की चेन खींच-खींच, उठाने की चेष्टा की, बंदरिया मानो अब मरी। 

बंदरिया बीमार पड़ गई है। मदारी उसके लिए चाय लाया। बंदरिया ने चाय को मुँह तक नहीं लगाया। वह भुने हुए चने, केले, होटल का खाना, जलेबी लाया। बंदरिया ने उनको सूँघा तक नहीं। उसके स्वस्थ होने की चिंता में मदारी शाम तक माथा पकड़े बैठा रहा। दूसरे दिन जब उसने बंदरिया की हालत पहले से भी बदतर देखी, उसका मन भर आया। उसने बंदरिया के जीने की उम्मीद छोड़ दी। भरी आँखों से मदारी ने बंदरिया के गले की चेन खोलकर अपनी झोली में रख ली और आगे बढ़ गया था। 

कुछ क़दम चलकर मदारी ने पीछे मुड़कर देखा। बंदरिया नदारद थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

Sarojini Pandey 2022/05/02 12:34 PM

जो तोको कांटा बुवै ,ताहि बोउ तू भाला। वह भी याद रखेगा हरदम,किससे पड़ा था पाला।।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. साँप