अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बिम्ब

कार्यालय-प्रमुख के चैम्बर में बैठे छोटे अधिकारी की नज़र बॉस के दाहिने हाथ के अँगूठे पर पड़ी। वह काठ हो गया, साहब रिटायर होने को आये, नाख़ून बच्चों की तरह काटते हैं, अँंगूठा ही कटा लिया, अपना। 

उसने चश्मा हटाकर रूमाल से आँखें पोंछीं। चश्मा पुनः चढ़ा लिया और एकटक अँंगूठे को देखता रहा, मछली की आँख की तरह। अनायास उसके मन की व्यथा छलक पड़ी। उसने बॉस से अनुनयपूर्वक कहा, “अजी साहब, आपके अंँगूठे से ख़ून बह निकला है।” उसकी खिचड़ी हो रही मूँछों के बाल हुचकने लगे थे। 

साहब ने फ़ाइल से नज़र उठाई। उसकी ओर देखा और फिर टिप्पणी लिखने में मशग़ूल हो गए। अपने बॉस की लापरवाही आँख में पड़ी कुनक की तरह उसको अखरी। उसने उनसे विनती की, “साहब, नाख़ून काटते वक़्त आपका अँगूठा कट गया है, पट्टी करवा आइये।”

बड़े साहब ने सामने पड़ी फ़ाइल को उठाया और पताका लगे पृष्ठ को निकालकर पढ़ने लग गये। मातहत अधिकारी का मानो स्वयं का हाथ कट गया था। एक तड़पन-सी हुई उसे। वह कुर्सी से उकसा, गर्दन आगे बढ़ाई और बोला, “साहब आप जल्दी से जाकर पट्टी करवा आइये, टिटनेस का इंजेक्शन ज़रूर लगवाइयेगा। न जाने ब्लैड जंग खाया हो।” उसने चिंता जताई, “अजी साहब, बरसात का मौसम है, जीवाणु सक्रिय हैं।”

उसकी ओर देखकर साहब ने अपनी गुद्दी खुजलाई और फिर फ़ाइलें निकालने में व्यस्त हो गए। अधीनस्थ अधिकारी से क़तई नहीं रहा गया। वह बेहाल हुआ जाता था। उसने अपनी जेब से रूमाल निकाला। रूमाल को दाँतों से कुतरा और दोनों हाथों की चुटकी से पकड़कर उसकी फाड़ें कर लीं। एक फाड़ हाथ में लिए वह बॉस के निकट खड़ा हो गया। उनके अँगूठे को पकड़ कर वह कहने लगा, “सर, कुछ देर के लिए यह पट्टी बाँध लीजिएगा, आप।”

बॉस ने अपना अँगूठा उससे छुड़ा लिया। उसकी ओर तिक्त नज़रों से देखते कहने लगे, “अरे भई, यह ख़ून-वून नहीं है। लाल पेन से काम कर रहा था न, स्याही लग गयी उसकी।”

वे फिर फ़ाइलें देखने लग गये थे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. साँप