अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चरकटु

 

रात्रि के दो बजे आँगन में लोगों के गाने की आवाज़ से मेरी नींद खुल गई। जैसे ही मैंने अंगड़ाई ली मेरी अर्द्धांगिनी की नींद टूट गई। वह जैसे ही मेरे ऊपर झल्लाई, मैंने उसे चुप रहने को बोला। 

“गाने की आवाज़ सुनकर वह घबरा गई?” 

पत्नी बोली, “मुझे डर लग रहा है।” 

मैं बोला, “किस बात से?” 

पत्नी बोली, “इतनी रात को कौन गाना गा रहा है? घुँघरुओं की आवाज़ भी आ रही है।” 

मुझे याद आया कि पत्नी रात को जी-सिनेमा पर डरावना नाटक ‘आहट’ देखकर सोई थी। थोड़ी देर मैंने भी नाटक देखा था। नाटक में रात को भूतों की बारात को देखकर नौजवान लड़का डर जाता है। 

मैं बोला, “ये लोग कोई भूत नहीं हैं। ये चरकटु हैं।” 

पत्नी ने पूछा, “चरकटु क्या होता है?” 

मैंने बताया,” ‘चरकटु’ हमारे हिमाचल प्रदेश क्षेत्र का लोकनाट्य है जिसमें दीपावली के बाद मज़दूर लोग दिन भर मज़दूरी करने के बाद रात को घर-घर जाकर नाटक दिखाकर आनाज लेते हैं। नाटक में एक पुरुष महिला का वेष धारण कर नृत्य करता है। उसे चरनौली कहते हैं। उसने घुँघरू पहन रखे होते हैं। ये हमारे नए घर में पहली बार आए हैं। मैं इन्हें पाँच सौ रुपये दूँगा।” 

पत्नी बोली, “नहीं जी। बाहर मत जाओ। मुझे बहुत डर लग रहा है। ये पक्का भूत ही हैं। रात को दो बजे कौन घर से बाहर निकलता है।” 

मैंने समझाया, “यह हमारी लोक संस्कृति है। ये लोग हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। यह बहुत ही गौरव की बात है। मैं बाहर जाकर इन्हें पैसे देकर आता हूँ। ये बेचारे दिन भर मज़दूरी करने के बाद रात को घर-घर घूमकर नाटक खेल रहे हैं। इन्हें पैसे ज़रूर दूँगा।” 

पत्नी डरी हुई थी, “नहीं जी। मुझे बहुत डर लग रहा है। मैं आपको बाहर जाने नहीं दूँगी।” इतना कहकर ज़ोर से मुझसे लिपट गई। 

चरकटु आँगन में कुछ पैसे मिलने की आशा में थोड़ी देर इंतज़ार करने के बाद चले गए। अर्द्धांगिनी थोड़ी ही देर में खर्राटे मारने लगी। थोड़ी देर पहले कितना डर रही थी  और अब कितना मस्त होकर सो रही है। 

मुझे बचपन की घटना याद आ गई। 

जब मैं बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। मेरे साथ मेरा चचेरा भाई मनु जो दसवीं कक्षा में पढ़ता था, रात को आठ बजे बाज़ार से घर वापस आ रहे थे। गाँव की पगडंडी में एक सुनसान जगह पर गौशाला थी। गौशाला का मालिक मर गया था और गौशाला वीरान पड़ी थी। गाँव के लोगों का कहना था कि उन्होंनेे वहाँ पर भूत को देखा था। बच्चे दिन में भी वहाँ से गुज़रते समय डरते थे। मुझे ख़ुराफ़ात सूझी। मैं मनु से दो क़दम पीछे हुआ और अपनी जेब में एक पत्थर डाल लिया। मैं मनु के पीछे चल रहा था। गौशाला के पास पहुँचते ही मैंने चुपके से पत्थर गौशाला पर फेंक दिया। आवाज़ सुनते ही मनु वहाँ से भागा। पीछे-पीछे मैं दौड़ा। आगे नेकराम तांत्रिक का घर था। मनु उनके आँगन में चिल्लाने लगा। नेकराम ने दरवाज़ा खोला। मैं भी आँगन में पहुँच गया। 

मनु ने घबराते हुए कहा, “दादा जी, गौशाला में भयंकर आवाज़ हुई। जैसे गौशाला की छत पर कोई दौड़ रहा हो।” 

नेकराम ने कहा, “बच्चो अंदर आ जाओ। मुझे सब पता है। गौशाला के भूत से मेरा कई बार सामना हो चुका है। मैंने उसे कई बार मार के भगाया है।” 

नेकराम गाँव का तांत्रिक था। आज उसे हमारे सामने अपनी धाक जमाने का मौक़ा मिला था। वह दो-ढाई घंटे तक भूतों के साथ अपनी लड़ाइयों की कहानी सुनाता रहा। मनु के पिता जी आकर हमें घर लेकर गए। 

यह स्मरण आते ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई कि गाँव में ऐसा कोई भी बुज़ुर्ग नहीं है जिसने भूतों के साथ मल्ल युद्ध न किया हो और भूत ने उससे बीड़ी माँगकर न पी हो। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्मृति लेख

सांस्कृतिक कथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं