धूप और बादलों से
काव्य साहित्य | कविता डॉ. हर्षा त्रिवेदी15 Dec 2022 (अंक: 219, द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)
देह की क़ैद में
पूछती हूँ उड़ते परिंदों से
धूप और बादलों से
तुम्हारी बातें कैसी होती हैं?
दिन-रात
इतनी उन्मुक्तता में
किससे मिल आते हो?
और क्यों?
अपने फेफड़ों में
इतनी साँसें भरकर
क्या कभी
चाँद के पास भी जाते हो?
क्या तुम्हें
कभी कोई भी
रोकता टोकता नहीं?
तुम्हारे रिश्तों का रेशम
क्या बाँधता नहीं?
मन में उठती हिलोर को
बासों की मरमारती हवा
देह का गणित याद दिलाती है
मैं फिर
उस समाज के बारे में
सोचने लगती हूँ
जहाँ अंधकार
अभी प्रकाश से घना है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं