अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जाओ कोई उसे ढूँढ़ के लाओ

वह सबसे बारी-बारी पूछ रहा था। जनता से क्या पूछना था, वह हमेशा से भीतर से भेड़ और बाहर से महँगाई के ख़िलाफ़ थी। विपक्षी दल से पूछा गया तो उनके एक नेता ने कहा, “मैंने ही तो सबसे पहले यह मुद्दा उठाया था।”

उसने सत्तारूढ़ दल से भी पूछ लिया। उन्होंने कहा, “हम आज़ादी के बाद से ही इसके ख़िलाफ़ कटिबद्ध हैं। अतिशीघ्र हम एक बिल ला रहे हैं।” सत्तारूढ़ दल विपक्ष से कम उत्साहित थोड़े न था। उसने अपने गठबंधन दलों से पूछ लिया। वे भी कौन से दूध के धुले थे। कह दिया, “महँगाई को जड़ से मिटाना ही चाहिए,” सबने एक स्वर से कहा। 

उसने किसानों से पूछा, वे भी ख़िलाफ़ थे। जवानों से पूछा, वे भी ख़िलाफ़ थे। पुलिस से पूछा, वह भी ख़िलाफ़ थी। उसने चोर, डाकुओं, लुटेरों से पूछा, वे भी ख़िलाफ़ थे। उसने पेट्रोल से पूछा, वह भी ख़िलाफ़ था। उसने डीज़ल से पूछा, वह भी ख़िलाफ़ था। उसने गैस सिलेंडर से पूछा, वह भी ख़िलाफ़ था। मुद्रा से पूछा, वह भी ख़िलाफ़ थी। क्या ठोस, क्या द्रव्य, क्या गैस सारा देश महँगाई के ख़िलाफ़ धरने पर था। 

‘कमाल का माहौल दिख रहा है!’ वह बुदबुदाया। 

“आप भी आइए न बहिन जी, क्या आप महँगाई के ख़िलाफ़ नहीं हैं?” एक प्रदर्शनकारी ने उससे कहा। 

“बिलकुल हूँ, मैं क्या देश से अलग हूँ आपसे अलग हूँ,” उसने पूरी विनम्रता से कहा। 

“हाँ, लगती तो बिलकुल हमारी जैसी हो। आओ बैठो न हमारे साथ,” लोगों ने मिलकर कहा। 

वह आराम से उनके बीच जा बैठी। बातचीत होने लगी। उसने कुछ नए नारे भी बनाए। थोड़ी ही देर में लगने लगा कि वह उनसे अलग कभी थी ही नहीं। 

“आपका नाम क्या है बहिन जी?” यूँ ही किसी ने पूछ लिया। 

“महँगाई,” उसने, निडर होकर जवाब दिया। 

पहले तो किसी ने ध्यान न दिया। 

“क्या?” एकाएक कोई चौंका। 

“यह वक़्त इन बातों को सोचने का नहीं कि कौन क्या है, हर किसी का समर्थन क़ीमती है,” किसी ने भीड़ में से कहा और बहस शुरू हो गई। 

“नहीं-नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है? निकालो इस कुलक्षणा को यहाँ से,” रोष से जिसने यह कहा था वही हैरानी से बोला, “अरे! पर वह गयी कहाँ?” 

“अभी तो यहीं थी! मैंने अभी उसे विपक्षी दल के पास बैठे देखा था,” सत्ता दल के एक नेता ने कहा। 

“ऐसा कैसे हो सकता है! बिलकुल अभी मैंने उसे मंच पर देखा,” विपक्षी नेता आँखें दिखाते हुए कहने लगा। 

“पागल हो गए हो क्या? वह गठबंधनधारियों के बीच है, जाकर पकड़ो उसे,” ठेकेदारों ने कहा। 

“ये ठेकेदार बड़े धूर्त होते हैं। अपना दोष हमेशा दूसरों के मत्थे मढ़ देते हैं,” गठबंधन के एक नेता ने कहा। 

“अभी तो मैंने उसे मीडिया में देखा,” चोरों ने कहा। 

“ओफ्फो, कहाँ छुप गयी जाकर। उसे कैसे ढूँढ़ा जाए? उस कोने में जाते हैं तो इस कोने में दिखाई देती है। इस कोने में आते हैं तो न जाने कहाँ ग़ायब हो जाती है! पर इतना तो पक्का है कि वह है हमारे ही बीच। सामने तो कहीं दिख नहीं रही,” पुलिस ने कहा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं