कठोर हाथों की कविता
काव्य साहित्य | कविता आनंद कुमार16 Mar 2016
झूमती लहलहाती फ़सल
रंग-बिरंगें फूल और फल
कठोर हाथों की कविता हैं।
चहुँ ओर फैले बहुमंज़िला भवन
चूमते जो गर्व से गगन
कठोर हाथों की कविता हैं।
सीधे बलखाते रास्ते, राष्ट्र को देते जो गति
बनाते ख़ुशहाल जन जीवन, आधार जो प्रगति
कठोर हाथों की कविता हैं।
आँधियों से लड़ने वाला दीया
पथिक की प्यास बुझाने वाला घड़ा
कठोर हाथों की कविता हैं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं