अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कृष्ण के दृष्टिकोण - आज के सामाजिक सन्दर्भ में 

हिन्दू धर्म में हम कृष्ण को गुरु मानते हैं। मेरे अनुसार कृष्ण केवल गुरु ही नहीं हैं, क्योंकि गुरु तो अन्धकार से प्रकाश में ले जाते हैं। कृष्ण ने तो अन्धकार को नज़रअंदाज़ करते हुए भूत-वर्तमान और भविष्य के प्रकाश को स्थापित करने का कार्य किया है। कृष्ण ने इंद्र को छोड़कर प्रकृति पूजन को बताया। यह भी किसी सूर्य के प्रकाश से कहाँ कम है? लेकिन आज के समय के अनुसार गोवर्धन तक ही पूजन समाप्त नहीं होना चाहिए, बल्कि अंधाधुंध प्रकृति दोहन के कल्चर में जब हम कॉलोनी के बाग़ों की स्थापना कर उनका पोषण करते हैं तो भी कृष्ण की याद आती है, जब हम हमारे मोबाइल पर स्क्रीन गार्ड्स और कवर लगाते हैं तब भी वही याद आते हैं कि, "जो चीज़ तुम्हारे लिए फ़ायदेमंद है उसकी सुरक्षा करो उस पर पूरी श्रद्धा रखो। अपनी पॉज़िटिव एनर्जी उसे दो।"

कृष्ण ख़ुद शासक होकर मनुवाद की अवधारणा को बदलते हैं, वे कहते हैं तुम भौतिक रूप में मनु की संतान हो सकते हो लेकिन स्वरूप (अपने सही रूप) में आत्मा हो - यहाँ वे एकत्व की बात करते हैं। बताते हैं कि हम सभी में एक ही बीज है। राजा से लेकर रंक तक और विशालकाय व्हेल से लेकर ना दिखाई देने वाले जीवाणुओं में एक शब्द "आत्मा" से समानता स्थापित कर लेना कितने गहन अध्ययन का परिणाम है! और केवल बताया ही नहीं, अपने ग़रीब दोस्त सुदामा के पैर अपने आँसुओं से धोकर यह साबित भी किया कि उनकी दृष्टि सभी के लिए एक जैसी ही है। कथनी-करनी में फ़र्क नहीं है।

आत्मा की अवधारणा बताते हुए कृष्ण मृत्यु का भय भी मिटा देते हैं। वे कहते हैं, 

नैनं छिद्रन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक:।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत ॥

आत्मा को न शस्त्र काट सकते हैं, न आग उसे जला सकती है। न पानी उसे भिगो सकता है, न हवा उसे सुखा सकती है। हम अपने आत्म-स्वरूप में अमर हैं और जो अमर है उसे मृत्यु का डर कैसा? कृष्ण बिना डर के जीने की प्रेरणा दे देते हैं।

अध्यात्म की गहराइयों के साथ ही कर्मशील होने को भी कृष्ण कहते हैं। एक बार हम न्यूटन की गति के तीसरे नियम पर एक नज़र डालें - Every action has Reaction. Equal and Opposite. कृष्ण भी तो हमारे actions की सीमा बता देते हैं - "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन" कहकर। कहते हैं - तुम्हारा अधिकार सिर्फ कर्म तक ही है फल तुम्हें तुम्हारे कर्म के अनुसार मिल ही जाएगा - Equal and Opposite. एनर्जी ट्रांसफ़ॉर्मेशन भी का मूलभूत सिद्धांत यही है। तभी तो ओशो सरीखे विद्वान् भी यही मानते हैं कि "कृष्ण हुए तो अतीत में - लेकिन हैं भविष्य के।"

ऑर्गेनिक खाद्य की तरह ही कृष्ण ने उचित खाने की प्रेरणा भी दी है। मक्खन-मिश्री जैसे घर के बने पदार्थ फ़ास्ट-फ़ूड से कहीं बेहतर हैं, हम सभी इन बातों को अब फिर से समझ पा ही रहे हैं। घर में ही स्वास्थ्यवर्धक भोजन हो इसके लिए गाय जैसे पालतू पशुओं और पर्यावरण सरंक्षण हेतु जो कार्य श्री कृष्ण ने किये वे भी अनुसरणीय हैं।

संगीत के ज़रिये हम स्वस्थ और ख़ुश रह सकते हैं। उच्च हैप्पीनेस इंडेक्स वाले राष्ट्रों का अध्ययन करें तो हम निःसंदेह ही पाएँगे कि उन्होंने अपने वातावरण को संज्ञान में लेते हुए संगीत निर्माण और उसका प्रयोग भी किया है। हमारे देश में बाँस की खेती होती है तो बाँसुरी एक सर्व सुलभ वाद्य यंत्र है, जिसका स्वर हमारे वातावरण को प्रतिध्वनि युक्त संगीत से गुंजायमान कर हमें न सिर्फ मानसिक शान्ति देता है वरन कोशिकाओं के स्वास्थ्य और रक्त संचार आदि शारीरिक गतिविधिओं को भी अच्छा करता है। कृष्ण ने इतने वर्षों पूर्व म्यूज़िक थेरेपी बतलाई, इसके लिए उनका दिल से धन्यवाद बनता ही है।

कृष्ण योगीराज हो कर्म और ज्ञान की सही दिशा भी दर्शाते हैं। योगबल पर वे सूक्ष्म शरीर के साथ विचरण करते हैं, जिसे आज कई गुरु Out of Body Experience का टाइटल देते हैं। यहाँ कृष्ण बताते हैं कि किसी भी बात को मानो नहीं... जानो। अनुभव का ज्ञान और ज्ञान का प्रेक्टिकल अनुभव कर के ही आप उस ज्ञान पर शासन कर सकते हैं। कृष्ण योग कर योगीराज बने - बिना योग किये नहीं अथवा केवल योग की किताबें पढ़कर नहीं।

कृष्ण आत्म संयम की बात भी करते हैं - 

"ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।
सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥"

आज के समय में जब ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती जा रही है, अपने आप पर नियंत्रण रखना - ख़ुद को कूल रखना उतना ही ज़रूरी है, जितना कि सही भोजन करना। इस श्लोक में कृष्ण कहते हैं कि भौतिक चीज़ों के बारे में लगातार सोचते रहने पर उनसे एक बंधन (bond) बन जाता है। उन्हें पाने की इच्छा होती है और नहीं पा पाए तो क्रोध आता है। यहाँ कृष्ण अपनी ही एक बात को उल्टा कहते हैं। गीता के एक श्लोक में वे अर्जुन को जीतने पर धरती पर राज करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ इस श्लोक में अनासक्ति की।

यहाँ थोड़ा सा अलग हटकर मैं कहना चाहूँगा कि, विदेशों में लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की एक अवधारणा आई थी। उस पर विस्तार से कभी फिर चर्चा करेंगे, लेकिन यह कुछ इसी तरह की है कि जिस वस्तु को पाने की हमारी तीव्र इच्छा होती है, उसका उचित तरीक़े से मनन करें तो वह हमें प्राप्त हो सकती है। हालाँकि उचित तरीक़े से उस वस्तु आदि की फ़्रिक्वेंसी तक पहुँचना एक प्रकार का योग ही है, लेकिन इस प्रयोग को करने में भी काफ़ी लोग अपनी फ़्रिक्वेंसी वहाँ तक नहीं पहुँचा पाते हैं और ग़ुस्से व निराशा का शिकार हो जाते हैं। कृष्ण ने यहाँ इन्द्रिय संयम की बात कही है कि, "पाने के लिए कर्म ज़रूर करो लेकिन ना मिलने पर निराश नहीं हो।" जिस तरह अपनी एक कविता में हरिवंश राय बच्चन कहते हैं कि, "असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो"

कृष्ण समय आने पर प्राथमिकताएँ तय करने में एक सेकण्ड भी नहीं लगाते। तुरंत निर्णय ले लेते हैं। दुशासन द्वारा द्रोपदी के वस्त्र उतारने पर वे अपने मित्रों का जुए में सब कुछ हार जाने का दुःख, अत्याचारियों से अपने सम्बन्ध आदि को भुला कर सबसे पहले वे द्रोपदी को वस्त्रहीन नहीं होने देते। और यहीं, इसी स्थान पर जहाँ द्रौपदी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था, वे हम सभी को समझा देते हैं कि धृतराष्ट्र की तरह अंधे मत बनो - पुत्र या किसी भी मोह में अपनों द्वारा किये जा रहे दुष्कर्मों पर आँखें मत मींचो, ना ही भीष्म की तरह कुर्सी से बंधित हो ब्रह्मचारी होकर भी ऐसे दृश्य चुपचाप देखो और सबसे बड़ी बात किसी सदियों पुराने दरबारी की मानसिकता की तरह, भावनात्मक रूप से कठोर या उदासीन हो, अपने मोबाइल में ऐसे कृत्यों के वीडियो मत बनाओ। साथ ही ना तो पांडवों की तरह राज्य हारने के दुःख में अपने ही स्वजनों की रक्षा करने में असमर्थ-असहाय बनो और ना ही दुर्योधन-दुशासन की तरह जीत के घमंड में ऐसे कार्य करो जिनसे बाद में पछताना पड़े और अपना रक्त दूसरों को पिलाना पड़े। साथियों, कृष्ण बनने का अवसर मत छोड़ो।

कृष्ण के चरित्र पर कई लोग कहते हैं कि उन्होंने 16000 शादियाँ की थीं, लेकिन इस बात को सही तरीक़े से समझें तो वह यह है कि एक दुष्प्रवृत्ति के व्यक्ति ने 16000 लड़कियों के साथ रेप किया था और कृष्ण ने उन सभी को अपनाया। प्रश्न यह उठता ही है कि सदियों पहले का यह सन्देश क्या आज के समाज के लिए उपयुक्त नहीं है?

कृष्ण अपने दुश्मनों को भी सुधरने का समय देते हैं। वे प्रहार तभी करते हैं जब बात सिर के ऊपर से गुज़र जाए। ऐसे गुण हमें आज और भविष्य के व्यक्तियों में चाहिए हीं। वे कहते हैं "... अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥" जब-जब अधर्म में वृद्धि होती है - तब धर्म की उन्नति के लिए मैं आता हूँ। इसका अर्थ यह नहीं कि हम धर्म की हानि होने पर कृष्ण के आने का इन्तज़ार करें। नहीं!! बल्कि कृष्ण के उन कर्मों का आज के समयानुसार अनुसरण करें, जो उन्होंने अपने समय में धर्म की हानि को देखकर किये थे। कृष्ण हम सभी में हैं। यह जान लें और अपने भीतर स्थित कृष्ण को समय आने पर अवतरित ज़रूर करें। धर्म की हानि हमारे अंतर् में भी होती है अपने अंदर के कंस को मारकर आंतरिक कृष्ण को जीवित रखना आप-हम सभी का कर्म है - कर्तव्य है और यही तो कृष्ण चाहते हैं - आप में रहना।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

डॉ. बृजेन्द्र अग्निहोत्री 2019/09/10 03:21 AM

महत्वपूर्ण लेख।

Dr Purva Sharma 2019/09/01 03:39 AM

आकर्षक शीर्षक.... पढ़ती चली गई । लगा कि शीघ्र ही समाप्त हो गया और भी बिंदुओं का समावेश हो सकता तो ज्यादा अच्छा लगता । सुंदर सृजन के लिए चंद्रेश जी को हार्दिक शुभकामनाएँ । सादर, डॉ. पूर्वा शर्मा

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

लघुकथा

कविता

साहित्यिक आलेख

सामाजिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं