क्या वह आएगा
काव्य साहित्य | कविता चंचला प्रियदर्शिनी15 Nov 2020 (अंक: 169, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
फिर से बिछी है
चौपड़ की बिसात
वह कौन है
जिसका, अलक
बिखरने वाला है
क्या तेरह वर्षों
तक उसे शोक
मनाना होगा
वह कौन होगा
जो आएगा, उसकी
आर्तनाद सुनकर,
कुछ धागों का
ऋण चुकाने
क्या वह आएगा?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं