अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मधुवन कली

वह ब्रज मधुवन की कली,
खेलन को थी होली चली। 
थी संग एक टोली अली,
पीछा करे मधुवन कली॥
 
कर में गहे पिचकारियाँ, 
उर में हर्षित क्यारियाँ॥
थी उठ रही सिसकारियाँ,
थी जल रही चिनगारियाँ॥
 
चहुँ रंग-गुलाल, अबीर उड़े,
कहुं भंग की मस्ती छैल पड़े। 
ऐसी सुन्दरता ब्रज के लखि के
देवन भी होली खेल पड़े॥
 
वह राधिका मधुवन कली,
छोड़ के सखियन चली।
थी ढूँढ़ती  नयनन अली,
वह ब्रज की गलियन चली।
 
कहुं रासबिहारी न देखि परे,
राधा बिरहा में जली मरे।
ज्यों जान सकूँ मैं पता उनका,
सीधे ही जाय  के पाय परुं॥
 
एक मंद हवा का झोंका आया,
कृष्ण संदेशा  संग वो लाया।
कृष्ण संदेशा लाकर उसने,
प्रेम अवचेतन को चेतन लौटाया॥
 
बाँसुरी की मंद लहरी,
आ रही यमु कुञ्ज से।
कृष्ण थे काले भ्रमर से’
मंद लहरी गुंज से॥
 
या थे वे प्यारे सुमन,
पैदा हुए मधु कुञ्ज में। 
जो संग थे गोपाल,
वो बैठे पराग के पुंज में॥
 
पाय के सन्देश पिय का,
श्यामा थी दौरत चली।
पीछा करे टोली अली,
थी जो वो मधुवन कली॥ 
 
पाय के मधुसूदन को,
सखियन को भूल चली। 
थी बहुत ज्यादा ये,
बात सखियन को खली॥
 
देखि के सम्मुख प्रिये को,
राधिका जड़वत भई।
सब शून्य हो धरा रही,
जुबाँ से कुछ न जाए कही॥ 
 
फिर अचानक श्याम ने,
श्यामा को श्याममय कर डाला। 
होली के उन हलके रंगों में,
प्रेम रंग में रंग डाला॥
 
वो राधिका कछु सोच के,
थी सुबह घर से चली।
थी कली वो श्याम को,
श्याममय करने चली॥
 
श्याम तो थे श्याम ही,
घनश्याम थे उनके अली। 
श्याम वो तो हो न सके,
पर श्यामा श्यामल हो चली॥
 
थी छूटती पिचकारियाँ,
विविध रंगों से भरी।
पर उन रंगों में भी थी, 
प्रेम की रंगत भरी॥
 
थे गोप -ग्वालिन खेलते,
रंग और गुलाल से।
पर रंग सब पर पड़ रहा था,
नन्द के गोपाल से॥
 
देखि ब्रज की अनोखी छटा,
देवन भी स्वर्ग को धाय चले। 
धरि रूप देव भी ग्वालन को,
 होली खेलन को ताहि चले॥
 
श्याम लखें, श्याम पहिचानी,
श्याम बढ़े, चले देव लिवाने॥  
श्याम जात, श्यामा रिसियानी,
श्याम समुझाए राधिका रानी॥ 
 
श्याम -श्यामा संग,
देवों ने भी होली खेली।
होली की उस आड़ तले,
जीवन की सुख निधि ले ली॥ 
 
सब खेलते थे रंग पर,
लगता नहीं था रंग।
स्नेह -भक्ति -प्रेम से,
सुर - नर लग रहे थे परस्पर अंग॥
 
शाम के घिरते समय,
श्यामा थी चुपके से चली। 
कुछ सोचती थी वो हृदय में,
मुस्कुराती मधुवन कली॥   
 
थी साथ नहीं कोई अली,
चित्त धरे मधुसूदन चली। 
आज स्वयं मधुवन कली,
पीछा करे मधुसूदन अली॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं