अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं

 

मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
साथ जो वीरों का था, मैं झुका नहीं। 
विकट परिस्थितियों में भी पीछे हटे नहीं, 
करी शहादत मंज़ूर, रखी जीवन की भी आस नहीं। 
ऐसी इच्छा रखने वालों की कमी यहाँ नहीं। 
हज़ारों फ़ीट पर भी डटे, हिमालय गवाह बना या नहीं। 
बहादुरी का हमारी, अंबर भी मुरीद हुआ या नहीं। 
शत्रु भी जिनकी आरज़ू पर फ़ख़्र करते, वो आरज़ू मैं, 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
 
श्री राम ने शर संधान किया या नहीं। 
श्री कृष्ण ने बीच रण उपदेश दिया या नहीं। 
माँ काली ने रक्त का प्याला थामा या नहीं। 
गुरु गोबिंद सिंह ने सवा लाख से एक लड़वाया या नहीं, 
सर्वस्व क़ुर्बान किया या नहीं। 
 
शिवाजी महाराज ने स्वराज का ध्वज उठाया या नहीं। 
महाराणा प्रताप ने मेवाड़ का मान बचाया या नहीं। 
रानी झाँसी ने गोद में पुत्र लिए शौर्य दिखाया या नहीं। 
मंगल पांडे ने पहला क़दम उठाया या नहीं। 
बिस्मिल ने क्रांति की मशाल जलाई या नहीं। 
चंद्रशेखर आज़ाद को ज़िन्दा कोई बंधक बना सका नहीं। 
भगत सिंह ने फाँसी का फँदा चूमा या नहीं, 
राजगुरु-सुखदेव ने साथ दिया या नहीं। 
हश्र अपना जानकर भी, हर्ष से जान का सौदा किया या नहीं। 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
बलिदानों में हिस्सा लिया बढ़ चढ़ कर, 
लुत्फ़ पाया शहादत में खिल-खिलकर, 
क्या इतिहास इनके लहू से लिखा नहीं। 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
 
अपनी हस्ती को तलियों पर रख लिया, 
जीवन का अनुराग भी त्याग दिया। 
मरते समय होंठों पर लिए केवल हिंद ही हिंद, 
काया लथपथ रक्त से, हो गए छिन्द-छिन्द। 
यूँ काल की आँखों में आँख डालना सम्भव नहीं, 
इन ही बलिदानों का बल था, जो मैं हारा नहीं। 
मुझे आबाद रखने को, कितनों ने अपना आप बर्बाद किया नहीं, 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
 
सुनकर ख़बर शहादत की, चूल्हे की आग भी बुझ गई, 
बच्चों की याद ऐसी की माँ दिनों तक रोई। 
कौन समझे पिता ने कैसे दी अंतिम विदाई, 
ग़ैरों की संत्वना भी कोई काम न आई। 
जो कुछ ने मृत्यु वरण करी होती नहीं, 
तो शान्ति, समृद्धि, विकास कभी होता नहीं। 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
 
फ़िदा तो सब हुए, 
कुछ ही हैं जो हुए निसार, 
मिटने वाले तो मिट के अमर हुए, 
फिर कहाँ ढूँढ़ूँ मैं वैसे ऊँचे किरदार। 
नेताजी ने जैसा चाहा तुम वैसे अभी बने नहीं। 
 
समय मत व्यर्थ करो, अब ग़लतियाँ करके, 
ख़ौफ़ से हो जाओ आज़ाद, अब रहो न डर के, 
इस मुक़ाम पर पहुँचे हैं बड़े बलिदानों से, 
मैं नाराज़ भले ही कितना तुमसे, 
मैं यक़ीन तुम पर ज़रा भी हारा नहीं, 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 
 
लो, एक नई उड़ान, नए सपनों का संकल्प करो, 
तक़दीर में लिखी जो फ़तेह उसे हासिल करो। 
झुको नहीं, रुको नहीं, 
मैं भारत हूँ, मैं हारा नहीं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं