अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पहाड़ों की गुइयाँ

गुइयाँ बचपन में कितना ही घूमती थी, कभी उसके घर तो कभी इसके। दिन भर पहाड़ों को निहारती कभी ऊँट बनाती तो कभी हाथी। पहाड़ उसके लिए खिलौनों की आकृतियाँ लेते थे। घर से पगडंडी के सहारे भेड़ों को हाँकते, नीचे नदी की तलहटी में उतर आती और उसके साफ़ स्वच्छ शीतल जल से ओक भर-भर पानी पीती।

इन्हीं पहाड़ों और नदियों के बीच उसके शरीर पर मांस चढ़ता गया और लोग उसे जवान कहने लगे लेकिन मन से गुइयाँ आज भी छोटी थी। वह नदी किनारे रेत से अपनी एक दुकान बनाती और तरह-तरह के फल यूँ ही बेचने लगती और उसके छोटे साथी पत्थर उठाकर देते और वह उन्हें पैसा समझते। गुइयाँ मिट्टी का ढेला उन्हें देती जिसे वह चीज़ कहती। लेकिन जवान होती बिटिया को माँ-बापू तो डाँटते ही, साथ ही पड़ोसी भी कहते गुइयाँ अब बड़ी हो जा।

गुइयाँ कुछ समय बाद बड़ी हो गई थी और कुछ वर्ष बाद विवाह भी हुआ। गुइयाँ की सास सब को बताती कि उसकी बहू नदिया की तरह निर्मल है। हँसने पर आँखों में घास के हरे मैदान तैर जाते हैं। बादल की तरह उजली है। गुइयाँ के पति मुकुट एक छोटी सब्ज़ी व फल की दुकान चलाते। एक दिन गुइयाँ से बोले, "सुन न पास बैठ! मैं सोचता हूँ कि क्यों न एक छोटी सी कोठरी अपने और तेरे लिए नदिया के पार बना लूँ।"

गुइयाँ ने हाँ मैं सिर हिलाते हुए कहा था, "हाँ, बना लो जी।"

तब मुकुट ने कहा कि कुछ काम से शहर जाऊँगा तेरे लिए क्या लेता आऊँ? गुइयाँ ने पायल की माँग की थी, जो रुनझुन-रुनझुन बजती हो।

मुकुट घर बनाने के लिए सारे इंतज़ाम करने लगा था। उसने भाटा (पत्थर) जमा लिए थे और मिट्टी, लकड़ी का भी इंतज़ाम कर लिया था; लेकिन किसे पता होनी को कुछ और ही मंजूर था। उसदिन बादल ऐसे फटे की मुकुट जलधारा में कहीं दूर बह गया। उस दिन के बाद जैसे गुइयाँ का घर ही सिमट गया था। कितने ही दिन वह रोती रही थी।

आज 40 साल बीत गए हैं। गुइयाँ ने नदी किनारे अपनी कोठरी बनाई है और वहीं फलों के साथ यात्रियों को बिस्किट्स, चिप्स, मिरांडा बेचती है। कितनी ही बार चलते-फिरते लोगों ने कहा है कि चलो दादी गाँव में घर बनवा दें राशन का भी इंतज़ाम कर देंगे लेकिन गुइयाँ कहीं नहीं जाती। उसके जीवन संघर्ष की रेखाएँ चेहरे पर उभर आयी हैं लेकिन उसे भरोसा है कि उसका मुकुट पायल लेकर एक दिन उससे मिलने आएगा ज़रूर।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/11/02 09:09 AM

ओह! अद्भुत कहानी

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं