पतझड़
काव्य साहित्य | कविता डॉ. एग्नेस ठाकुर23 May 2017
वक्त के कठोर कदम,
भाव सुमनों को -
कुचलते रहे ..........।
पथराई आँखें,
किस्मत का तमाशा--
देखती रही.........।
आँखों के आँसू,
सावन के मेघों की भाँति -
बरसते रहे........।
जीवन के सपने -
पतझड़ के पत्तों की भाँति -
बिखरते रहे ........।
मन रीता,
ठूँठ की भाँति -
बिलखता रहा ..........।
इसी तरह,
सारा जीवन
गुजरता रहा..........।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
कविता-मुक्तक
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं