अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का पर्व हरेला! 

 

भारत विभिन्न संस्कृति और सभ्यताओं का देश है। यहाँ अनेक पर्व और तीज-त्योहार मनाएँ जाते हैं। इन्हीं में से एक हरेला पर्व है, जो उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में मनाया जाता है। इस पर्व को प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का पर्व भी कहा जाता है। हरेला एक कुमाऊँनी शब्द है, जिसका अर्थ हरियाली या हरा होता है। 

इस पर्व को उत्तराखंड के लोग साल में तीन बार (चैत्र, आषाढ़ और सावन माह में) मनाते हैं। सावन माह में मनाया जाने वाला हरेला पर्व की अधिक मान्यता है, जबकि चैत्र और आषाढ़ वाला हरेला पर्व कुमाऊँ के कुछ-कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। हरेला पर्व की शुरूआत 10 दिन पहले बाँस की टपरी में मिट्टी डालकर उसमें सात या पाँच प्रकार के अनाज (जौ, गेहूँ, मक्का, मसूर, सरसों आदि) बो दी जाती है। बाँस की टपरी में बोए गए अनाज को रोज़ सुबह-शाम पानी देना होता है। यह पर्व प्रकृति को समर्पित है और इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। 

हरेला के रूप में बोए गए अनाज को 9वीं दिन की रात्रि को तेल और फल चढ़ाए जाते हैं। इसके अगले दिन यानी 10वें दिन हरेला को काटा जाता है। इसके बाद परिवार के बड़े सदस्य बच्चों और छोटे सदस्यों को हरेला चढ़ाते हैं यानी उनके सिर में हरेला के रूप में बोए गए अनाज की पत्तियाँ रखते हैं। 

हरेला चढ़ाते समय आशीर्वाद के रूप में कुमाऊँनी भाषा का यह गीत गाया जाता है:

“जी रये, जागि रये, तिष्टिये, पनपिये, 
दुब जस हरी जड़ हो, ब्यर जस फइये, 
हिमाल में ह्यूं छन तक, 
गंग ज्यू में पांणि छन तक, 
यो दिन और यो मास भेटनैं रइतिहास ये, 
अगासाक चार उकाव, धरती चार चकाव है जये, 
स्याव कस बुद्धि हो, स्यू जस पराण हो।” 

इस दिन पेड़-पौधे लगाने का प्रचलन है। इसलिए लोग अपने घरों के आस-पास फलों और फूलों के पौधे लगते हैं। इसके अलावा इस दिन नयी सब्ज़ी यानी घर में हुई सब्ज़ी (जैसे: लौकी, अरबी के पत्तों, कद्दू आदि) और पूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। हरेला के रूप में बोए गए अनाज के पत्तियों को लोग अपने रिश्तेदारों को आशीर्वाद के रूप में भेजते हैं। 

हरेला पर्व को समर्पित मेरी कविता:

हरेला का पावन पर्व आया, हरियाली संग लाया, 
धरती माँ का रूप निखरा, हम सबने प्रेम से गाया। 
 
खेतों में हरियाली छायी, पक्षियों में नई उमंगें आयी, 
फ़सलें झूम-झूम उठ आयी, मन में ख़ुशियों छायी। 
 
खेतों में बीज बोएँ और सपने बोएँ, उगें हरेले जैसे, 
प्रकृति की गोद में खेलें, हम सभी अपनों के जैसे। 
 
नन्हे पौधे अब उग आएँ, दिलों में उत्सव मनाएँ, 
वसुधा का आशीर्वाद पाएँ, हरियाली को अपनाएँ। 
 
इस प्रकृति का आशीष, हम पर सदा बना रहे। 
हरेला के इस पर्व पर, जीवन सदा हरा-भरा रहे। 
 
प्रकृति का सम्मान करें, पर्यावरण को बचाएँ। 
हरेला का यह संदेश, हर दिल को समझाएँ। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

कविता

चिन्तन

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं