अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

संस्कृति का कोरोनाकरण

समझ सूनी, कल्पना वीरान। 
मास्क चढ़े चेहरे और दबी ज़ुबान। 
देखो शिक्षण अब खो रहा 
अपनी चिर-परिचित मुस्कान। 
क्या वायरस आज बदल रहा 
नूतन संस्कृति का ध्यान? 
 
संस्कारों की मजबूरी 
बदल रही संस्कृति की धुरी। 
प्रियतम से दो गज़ दूरी 
कर रही तृष्णा अधूरी। 
नाइट कर्फ़्यू क्यों अब कर रहा 
निशा का अपमान? 
क्या वायरस आज लूट रहा
नूतन संस्कृति का सम्मान? 
 
श्मशान सुनहरे और दम-घुटे 
लाशों का अम्बार। 
दोनों हैं एक सरीखे, 
महामारी हो या वर्ल्डवॉर। 
मानव तू सुन्दरतम, क्यों करता 
वन्य जीवों का बलिदान? 
क्या वायरस आज तोड़ रहा
 नूतन संस्कृति का अभिमान? 
 
सिर्फ़ लॉकडाउन नहीं, यह 
जनसंख्या का काउंटडाउन है। 
क्या सस्ती संस्कृति की 
स्वतंत्रता का अब शटडाउन है? 
बढ़ रही चिन्ता और अवसाद, 
 घट रहे उम्मीदों के प्राण। 
क्या वायरस आज बदल रहा 
नूतन संस्कृति का मान? 
 
मूल्यहीन मानव अपने ही 
भ्रमों में मुर्दा या मदहोश है। 
अंतर समझ नहीं पाता कि 
यह परिन्दा या ख़रगोश है? 
कैसे हो सकता उसकी 
भ्रमित मानस का पुनर्निर्माण? 
क्या वायरस आज बदल रहा 
नूतन संस्कृति की पहचान? 
 
दोस्तों की कोई कमी नहीं, 
झूठ-सच दोनों से यारी है। 
सावधान रहो नये वायरस से, 
महामारी अभी भी जारी है। 
कैसे करना होगा स्वयं को 
बढ़ती उलझनों से परित्राण? 
क्या वायरस आज बदल रहा 
नूतन संस्कृति की पहचान? 
 
वैश्विक शिक्षण-वीक्षण आज 
कोरोना से है ग़मगीन। 
सभी स्कूलों की मास्टर चाबी 
अब बन गई वैक्सीन। 
समझ पर अब शोध करो, 
कैसे हो भ्रांतियों का समाधान? 
क्या वायरस आज बदल रहा
 नूतन संस्कृति की पहचान? 
 
नई शिक्षानीति वैज्ञानिकों ने 
स्पेसयान की तरह बनाई और सजायी है। 
कोरोना ने क्रैश किया जबसे, शिक्षा 
ऑनलाइन पर नीति ऑफ़-लाइन ही पायी है। 
भारत बनेगा विश्वगुरु जब 
हमारी नीतियाँ करेंगी ज्ञान का अनुसंधान। 
क्या वायरस आज बदल रहा 
नूतन संस्कृति की पहचान? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं