अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्नेह पाती . . .

प्रेम पत्र! वही प्रेम पत्र जो शकुंतला ने कदम्ब के पत्तों पर नाखून से लिखकर दुष्यंत को दिया। वाटिका में कंगन में पड़ रही परछाईं में सीता ने पढ़ा और एकांत में बाँसुरी की मीठी तान में राधा ने सुना। वही प्रेम पत्र या प्रेम संदेश, जो कैस ने रेगिस्तान की गर्म रेत पर ऊँगलियों की पोरों से लैला को लिखा। पानी की डूबती-उतराती लहरों के साथ सोहनी ने महिवाल को दिया। खेत की हरी-हरी लहलहाती फ़सलों को पार करते राँझा ने हीर तक पहुँचाया। 

यह थी भावनाओं और संवेदनाओं की एक अनोखी दुनिया, जहाँ प्रेम और अपनापे की गुनगुनी धूप पत्तों से छनकर धरा तक पहुँचती थी। हृदय से हृदय के तार जुड़े होते थे। तब पत्र में अक्षरों के बीच लिखने वाले की छवि उभरती थी। पत्र पढ़ते हुए कभी आँखें भर आती थीं, तो कभी मन ख़ुशी से झूम उठता था। बिन पंखों के मन मयूर कल्पनाओं की ऊँची उड़ानें भर लिया करता था। अपने प्रेमी या प्रेमिका के हाथों लिखा वह पहला ख़त तो आप भी नहीं भूले होंगे। कितने ही बार उसके नाम को ऊँगलियों के पोरों से सहलाया होगा। पढ़ा तो इतनी बार होगा कि लिखावट आँखों में नहीं, दिल में बस गई होगी। पत्र सिर्फ़ प्रेमी या प्रेमिका का ही नहीं होता, पत्र माता-पिता, भाई-बहन, स्नेहीजन, मित्रों सभी को एक डोर में बाँधे रखते हैं। माता-पिता के पत्रों में जहाँ संतान के लिए लाड़-दुलार और आशीर्वाद होता है, तो वहीं स्नेहीजनों के पत्र कुछ संदेश देते हैं, अपनापन लिए हुए होते हैं। माँ की प्यार भरी पाती पढ़ते हुए भला हम अपने बचपन से दूर कैसे रह सकते हैं? पाती पढ़ते हुए, शब्दों की पगडंडियों पर पैर रखते हुए मन का हिरण कभी कुलाँचे भरता है, तो कभी आँखें अनायास ही बचपन की यादों में खो जाती हैं। 

फ़ोन पर कितना भी बतिया लें, पर जो प्यार स्नेह भरे पत्रों में उमड़ता है, वह भला फ़ोन की मीठी वाणी में कहाँ? इसे महसूस किया कभी आपने? हम कितने भी एडवांस क्यों न हो जाएँ, पत्रों की पवित्रता को नकार नहीं सकते। पत्र हृदय का दर्पण होते हैं। उसकी लिखावट हमें एक आत्मिक संतोष देती है, उससे हम भलीभाँति परिचित होते हैं। लिखावट सामने आते ही डूब जाते हैं, अतीत की सुखद स्मृतियों में। 

आज पत्रों की दुनिया ख़त्म हो रही है। वॉट्सऐप का फैलता जाल और उसके माध्यम से प्रसारित होने वाले संदेशों के बीच हम केवल औपचारिकता ही निभाते रह गए हैं। कभी इनसे नाता तोड़कर काग़ज़ और क़लम से नाता जोड़िए और एक पत्र लिखिए अपनों को। ऐसा पत्र जो प्रत्युतर लिखने के लिए सामनेवाले को विवश कर दे। फिर चल पड़ेगा पत्रों का सिलसिला। पत्रों की अनोखी दुनिया में क़दम रख़ते हुए आप भी स्नेह की एक अनोखी फुहार में भीग जाएँगे। तो चलिए शुरूआत करते हैं पत्रों की इस फुहार को महसूस करने की और अपनों से एक अनोखे अंदाज़ में रिश्ता जोड़ने की। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अथ केश अध्यायम्
|

  हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार…

अथ मम व्रत कथा
|

  प्रिय पाठक, आप इस शीर्षक को पढ़कर…

अथ विधुर कथा
|

इस संसार में नारी और नर के बीच पति पत्नी…

अथ-गंधपर्व
|

सनातन हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

रेखाचित्र

ललित निबन्ध

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं