ताने
काव्य साहित्य | कविता प्रमोद कुमार साहू1 Jan 2023 (अंक: 220, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
लोगों के सब ताने सुन,
वो राह अपनी छोड़ आया।
चुना था जो पथ जटिल,
उस पथ पर मोड़ आया।
विपदा भारी थी नहीं,
बस ताने, उसको झुका डाला।
चाहा था जो पुष्प शान का,
वो चप्पलों से गुथा डाला।
अब मरने के लिए जीना,
जीने की कोई चाह नहीं।
उच्च गिरि से भू पर गिरा,
उठकर भी कोई राह नहीं।
ताने-वाने चित्ते छिले,
विराम दो इस भाषा को।
वाणी निर्मल वाद मीठे,
हिय प्रिय वाद श्याम सो।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं