अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ये तस्वीर बनी कैनवस पे

ये तस्वीर बनी कैनवस पे, 
अधूरी-सी कुछ, कुछ है पूरी, 
रंगों ने, कुछ काले पीले धब्बों ने, 
कोई कहानी-सी कही है छुपी-सी
काश, 
कि साथ में स्वर भी उतर आते 
इस ख़ामोश काग़ज पर 
कोई धुन भी बजती कहीं गुम, 
कहीं खोयी सी . . . 
 
सिर्फ़ महसूस हो सकते 
उन अहसासों की गर्मी भी 
उकर पाती अगर, 
मन में उमड़ते आपस में ही लड़ते— 
विचारों की परछाईं है
 
जाने कौन से कोने में छिपी 
बचपन की कौन सी है ये याद जो 
इस तस्वीर में उतर आई है
साथ में लायी है 
वो जाड़े की धूप और अदरक वाली चाय
 
वो पहाड़ में पड़ी 
ताज़ा बर्फ़ का अहसास हवाओं में है 
वो सग्गड़ की गर्मी के लिए 
ठंडी रजाई में काँपते पैर भी हैं
ताज़े दही और चकोतरे की खटास है 
तो गर्म दूध की मिठास भी
वो नानी की राजा रानी की कहानियाँ हैं 
तो पेड़ों पे इक्कट्ठे हुए पंछियों का शोर भी
 
गरमपानी के आलू और रायते में 
घुलती वो चीड़ की महक
वो अनगिनत मोड़ जो— 
जाने कितनी बार देखे पर हर बार नए लगे हैं
वो कोहरे को चेहरे पर 
महसूस करते हुई बालों से गिरती बूँदें
 
शायद इसीलिए अधूरी-सी है तस्वीर, 
कि कैसे ले आयें 
एक छोटे से काग़ज़ पे इन सब को उतार, 
 
पर फिर भी पूरी है मानो 
किसी माला का एक सिरा हो 
जो अनगिनत सीपियों को बाँधा हो . . . 
और हर एक सीप में 
अनमोल सी कोई तस्वीर बंद हो— 
जैसे हो मोती
कभी उस पतली-सी 
घूमती हुई पगडण्डी को 
इस कैनवस पर ले आऊँगा
 
या उस आम के पेड़ पे 
बीते बचपन को रंगों से बना पाऊँगा
या शायद उन चार दोस्तों की मस्ती 
इस छोटे से काग़ज़ में समझा पाऊँगा
 
उस छोटे से घर की स्मृति में 
इतने सालों का सामान है, 
वो हर कोने में छुपी हँसी 
और आँसुओं को कैसे 
समेट कर बताऊँगा
 
ये तस्वीर बनी कैनवस पे, 
अधूरी सी, 
लगती फिर भी पूरी है . . .।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं