अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बड़ा ओहदा 

 

सूरजमल ग़रीबी में बड़ी मेहनत करके सरकारी आदमी बना था। आईएएस की बड़ी परीक्षा पास की थी। गाँव में जश्न मना था। गाँव में ख़ुशी की लहर थी। हर घर के लोग ख़ुश थे। ये अपना सूरज बहुत बड़ा आदमी हो गया है। 

हमारी समस्या का समाधान होने में टाइम नहीं लगेगा क्योंकि अपना सूरजमल है। अपना सूरज। सबके घर में रोशनी की दीपक सूरज जलायेगा। रौनक़ रहेगा। हर दिन दिवाली होगी। हमारे बच्चों को मदद मिलेगी। उस गाँव में तरह-तरह के सपने गढ़े जा रहे हैं। 

बड़ा ओहदा। बड़ा रुसूख़। आगे पीछे अधिकारियों की भीड़। मिल गयी लालबत्ती! चकाचौंध की दुनिया। बदल गया सूरजमल। अब वो सूरजमल नहीं रहा। सूरजमल ‘सर’ हो गया। एक वीआईपी सिक्योरिटी से घिरा। चीफ़ सेक्रेटरी की पोस्ट पर। चीफ़ मिनिस्टर का सबसे क़रीबी अधिकारी सूरजमल। रोज़ अख़बारों की सुर्ख़ियों में। 

बेहद ग़रीबी में पढ़ाई के दौरान मदद करने वाले सरजू को आशा थी कि सूरजमल उसकी मुसीबत में उसकी  सहायता करेगा। सरजू पहुँच गया सूरजमल की ऑफ़िस में। 

“यह आदमी कैसे अंदर आ गया?” 

“सर, आपके गाँव का सरजू। आपकी पढ़ाई के दौरान जिसने मदद की थी। वही सरजू।” 

आदेश जारी कर दिया गया कि गाँव के किसी व्यक्ति को यहाँ न मिलने दिया जाये। पैसे और ओहदे का जलवा। 

गाँव में हल्ला मच गया। सूरजमल ने सरजू के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। गाँव के लोगों में भयंकर आक्रोश था। 

सूरजमल एक दिन अपने घर पर आया। गाँव के लोगों को आशा थी। गाँव के लोगों से ज़रूर मिलेगा। कुछ महिलाओं ने मिलने की कोशिश की। “यह अपना सूरज है”। जब सब को पता चल गया कि अपने ओहदे का घमंड हो गया है सूरजमल को; लोग उसके घर से वापस चले गए। निराशा हाथ लगी। लालबत्ती के आगे गाँव में सन्नाटा पसर गया। 

इस तरह महीने, दिन, साल गुज़र गए। कई बार सूरजमल गाँव आया। न तो सूरजमल गाँव वालों से मिलने की इच्छा ज़ाहिर की। न तो गाँव वाले मिलने गए। इस तरह अब वह दौर आ गया सूरजमल के रिटायर होने का। रिटायर होकर सूरजमल घर आ गये। सूरजमल के ज़माने के कई लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

सूरजमल की ज़िन्दगी गाँव में बीत रही है। कोई व्यक्ति नहीं आता मिलने को। बिल्कुल अकेली ज़िन्दगी। पुराने दिन याद आने लगे। ‘सरजू चचा कहाँ हैं? उनसे मिलना है। पढ़ाई के दौर में मेरी कई महीने की फ़ीस सरजू चचा ने दी थी।’ आज सूरजमल सरजू से मिलने सरजू के घर गया। 

“सरजू चचा मैं सूरजमल।”

“मैं नहीं जानता किसी सूरजमल को।”

“वही सूरजमल जिसकी आपने फ़ीस भरी थी।”

सरजू वहाँ से उठकर लाठी का सहारा लेकर चल दिया। पीछे से सूरजमल भी चल दिए। 

“अरे चचा भूल गए?” 

वह बूढ़ा आगे बढ़ता गया। सूरजमल अकेला पड़ गया। 

सूरजमल को एहसास हो गया कि जब हम किसी से नहीं मिले तो ये लोग क्यों मिलेंगे। सूरजमल के चेहरे पर निराशा के बादल छा गये। सिर पर हाथ रखकर बैठा रहा, सोचता रहा, पर गाँव का कोई व्यक्ति हाल समाचार लेने नहीं आया। 

‘ओहदे के आगे मैंने लोगों को नहीं पहचाना, आज लोग हमें नहीं पहचान रहे हैं। जिस मिट्टी में लोटपोट कर बड़े हुए हम। उस मिट्टी को हम भूल गये। वह मिट्टी हमको भूल गयी।’ 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कहानी

लघुकथा

कविता

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं