अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भूले गाँव गँवैया रे . . . 

यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे। 
टोटी से जल बहते देखा, 
भूले ताल तलैया रे॥
 
चिकनी, सपाट सड़कों पर चल, 
गाँव की पगडंडी भूल गये। 
नालायक़ से लायक़ करने वाले, 
उन गुरु की डंडी भूल गये। 
अमीनाबाद और गंज में घूमा, 
तो हाट गाँव की भूल गये। 
सफ़ेद चमकती लाइटों में हम, 
गाँव की ढिबरी भूल गये। 
गोमती नदी में स्टीमर देख के, 
भूले नाव नवैया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥
 
वैष्णव होटल में खाना खाकर, 
अम्मा की रोटी भूल गये। 
गैस की रोटी याद रही अब, 
वह रोटी मोटी भूल गये। 
राजा की ठंडाई पी पीकर, 
राब का शरबत भूल गये। 
जीभ लगे जब रत्ती के खस्ते, 
पत्ते वाली चाट को भूल गये। 
नन्हे की गजक, पापड़ी खाकर, 
भूले भुजवा की लइया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥
 
टेबल टेनिस, क्रिकेट में खोकर, 
गाँव का गुल्ली डंडा भूल गये। 
यहाँ के शाही पनीर में खोकर, 
अपना देशी बंड़ा भूल गये। 
इंग्लिश की ग्रामर रटते-रटते, 
तेरह का पहाड़ा भूल गये। 
शहर में देखा जबसे चिड़ियाघर, 
वह मुर्गियों का बाड़ा भूल गये। 
फ़िल्मी गानों को सुन-सुनकर, 
भूले सब छंद, सवैया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥
 
नावेल्टी में जब से सिनेमा देखा, 
रम्पत की नौटंकी भूल गये। 
शहर में जब से आरो पानी देखा, 
गाँव की पानी की टंकी भूल गये। 
कार, बाइक में फर्राटे भरकर, 
चकरोड का चलना भूल गये। 
नन्हे बच्चों के डे-बोर्डिंग याद रहे, 
वह दादी का पलना भूल गये। 
मीका के नाइट शो देख-देख, 
भूले बिरहा के गवैया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥
 
डॉक्टर, नर्सों के चक्कर में पड़, 
काजल का डिढौना भूल गये। 
कारलोन के गद्दों पर सो-सोकर, 
वह पुआल का बिछौना भूल गये। 
अँग्रेज़ी दवाइयों को खा-खाकर, 
गाँव की जड़ी-बूटियाँ भूल गये। 
फ़ैशन वाले कपड़े पहन-पहन, 
उन ठप्पों की बूटियाँ भूल गये। 
नक्खास की पतंगें उड़ा-उड़ा, 
भूले पत्तों की कनकैया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥
 
बिस्तर छोड़ो सूर्योदय से पहले, 
भास्कर का वंदन मत भूलो। 
पश्चिमी हवा की साँसें लेकर, 
मस्तक का चंदन मत भूलो। 
माता-पिता, गुरु का वरदहस्त, 
अपने सिर लेना मत भूलो। 
दान किया तुमने बलि के सम, 
पर गाय को रोटी देना मत भूलो। 
वट जैसे धरा को कसके पकड़ो, 
फिर मिलेगी शीतल छैंया रे॥
यारों इस शहर में आकर, 
भूले गाँव गँवैया रे॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत

कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं