अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छत जो साँस लेती थी

 

वो सुकून की छत पर बेतरतीब से गमले 
वहीं कहीं किसी कोने में मुस्कुराते 
खुरपी, फावड़ा और कुदाली किसी कोने में बतियाते थे 
घर के बेकार पड़े टूटे फूटे मिट्टी के बरतन, 
उनमें डाल देती थी माँ बस यूँ ही पानी, 
और डाल देती थी दाने चिड़ियों की ख़ातिर। 
 
बाहर लगे पीपल से गिरी 
पीपल की पत्तियाँ छत पर चुरमुर करती थीं, 
सूखे फूलों की गंध भी जीवन में रंग भरती थी, 
गौरैया के जोड़े का आना–जाना था नित्य, 
हर कोना, हर छाया बनती थी पावन पथ। 
 
तुलसी का बिरवा तुलसी-दल झराता, 
किसी दिन विवाह, किसी दिन संकल्प सजाता, 
संध्या में दिया मन को 
आलोकित कर छत को मंदिर बनाता। 
मेरे घर की छत पर 
बेतरतीब गमलों की मिट्टी में लगे पौधे, 
मानो बिन माँगे स्वयं को सहेजना जानते थे
ना कोई गार्डनिंग ऐप, ना डिज़ाइनर गमले, 
एक लय, शान्ति, और प्रकृति का पावन स्पर्श था— 
मेरी उस बेढंगी छत में
और अब? 
 
अब छत संगमरमर की मुस्कान ओढ़े बैठी है, 
अब फूलों की महक नहीं 
मिट्टी का कोमल स्पर्श नहीं 
अब छत पर ब्रांडेड टाइल्स है और 
महँगा अर्टिफिशियल वॉटरफ़ॉल भी
वहीं एक कोने में बुद्ध की प्रतिमा भी रखी है 
विचित्र सी अजनबी शान्ति है पर सुकून नहीं
ना कोई हँसिया, ना चिड़िया, ना कुल्हाड़ी, 
अब तो छत पर हवा भी वातानुकूलित हो के चढ़ती है। 
 
तुलसी का विवाह? अब इनबॉक्स में निमंत्रण है, 
पीपल का कचरा? साफ़-सुथरे व्यू में प्रतिबंध है, 
चिड़ियों की चहचहाहट? स्पीकर से बजने वाली कोई रिंगटोन है। 
 
टाइल्स की छत पर अब ना कोई पेड़ उगता है, 
ना कोई बीज फूटता है और ना कोई मन जुड़ता है, 
उत्तम डिज़ाइन में बसा ये निर्जीव वैभव, 
जीवन की धड़कन से कोसों दूर चलता है। 
 
आधुनिकता के नाम पर जो छीन ली साँस, 
वो छत नहीं, अब कोई भूला-बिसरा इतिहास है, 
जहाँ ना मिट्टी, ना मन, ना बचे हैं पक्षी, 
बस एक मौन, सजावटी परछाईं सा फ़र्श। 
 
मुझे वो बेढंगी मिट्टीवाली छत प्यारी थी, 
जहाँ हर टुकड़ा जीवन की पहचान था, 
सीमेंट की ये सजी हुई मृत्यु नहीं भाती, 
जिसमें कोई वृक्ष नहीं, कोई पूजा, कोई बात नहीं। 
 
छत जो साँस लेती थी, अब साँस रोकती है, 
छत जो जीवन रचती थी, अब चित्र होती है, 
जिस छत पे चिड़ियों ने रचे थे गीत सबेरे सबेरे
अब वहाँ चुप्पी है, और पौधों के नाम पर हैं— 
बस सजावटी इनडोर प्लांट्स 
और वो छत अब भी उन पंछियों के गीतों का इंतज़ार करती है . . .

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

कविता

कहानी

किशोर साहित्य कहानी

बाल साहित्य कविता

साहित्यिक आलेख

ललित निबन्ध

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं