अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दस रुपए का सिक्का 

उफ़! दिख ही नहीं रहा। कहाँ चला गया? अलमारी के नीचे तो नहीं? पचहत्तर की हो चली हूँ। आँखों की रोशनी भी ख़त्म हो रही है। झाड़ू से भी सकेर के देख लिया। ऐसा कहाँ दुबक गया है राम जाने! पूरे दस रुपए का सिक्का था। ऐसे ही तो नहीं छोड़ सकती। इनकी पेंशन का हिस्सा था वह। भला हो सरकार का। इनके जाने के बाद 35 सालों से पाँच सौ रु. पेंशन तो दे रही है कम से कम। नहीं तो हर वक़्त बस दूसरों का मुँह देखा करो। 

अब जितना झुक सकती हूँ, उतना देख लिया। क्या करूँ? क्या न करूँ? कुछ समझ नहीं आ रहा। दस रुपए की गोली लाने की सोच रही थी वो ब्लड प्रैशर वाली। अब इन लोगों को बोलूँगी दवा लाने को तो वो मशीन मेरे हाथ पर बाँधकर कहेंगे कि वहम है तुम्हें। या वो दूसरी गोली ला देंगे। उसे खाकर मेरे शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। 

कान का एक पर्दा तो पहले ही से ख़त्म था, अब दूसरे ने भी साथ देना छोड़ दिया है। आवाज़ भी तो नहीं आई कि आभास ही हो जाता किस तरफ़ को गया होगा। पोते को आवाज़ लगाकर देखती हूँ, अगर सुन ले तो! अपनी मर्ज़ी का है। चाहे तो घंटों मेरे पास बैठा रहे; न चाहे तो घड़ी भर टिकना मुश्किल। 

“अरे ओ बबलू! ज़रा देख तो बेटा कहीं मेरा सिक्का गिर गया है। वो पीले सफ़ेद वाला।” 

“अम्माँ स्कूल जा रहा हूँ। फिर ट्यूशन है। शाम को आकर देखता हूँ।” 

अरे भूल ही न जाऊँ तब तक कहीं। अब ये मरी सरकार ने भी अच्छे ख़ासे नोट को सिक्के में बदल दिया। नोट होता तो अब तक दिख तो गया होता। देखूँ! मँझले को पुकार के देखूँ? वैसे तो किसे मेरे दस के सिक्के की पड़ी है। 

“अरे ओ जोगी!” 

“मम्मी आज क्लाइंट्स के साथ मीटिंग है। बाद में बात करता हूँ . . .। मम्मी तुम्हारा मोबाइल कब से बज रहा है। ऊपर मेरे फ़्लोर तक आवाज़ आ रही है। उठा क्यों नहीं लेतीं।” 

हे भगवान! पता नहीं कौन है? ये मोबाइल की आवाज़ भी धीमी हो गई है। लगता है बड़े का फोन है लंडन से। 

“हाँ बेटा, फोन सुनाई नहीं दिया। बस दस का सिक्का खो गया था। उसे ही ढूँढ़ रही थी।” 

“माँ तुम भी ये क्या किरमचीपन में लगी रहती हो जब देखो। दस का ही तो था। खो गया तो खो गया। जाने दो उसे। इतनी दूर से, इतने पैसे ख़र्च करके तुम्हारे हाल-चाल जानने को फोन करो तो तुम ये कोई बकवास-सा क़िस्सा ले बैठती हो।” 

इसके आगे भी बड़के ने बहुत कुछ कहा पर मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया। अच्छा ही है कि भगवान सुनने की शक्ति कम करता जा रहा है। दस रुपए के सिक्के का नुक़्सान फिर भी छोटा ही है।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. कारागार