अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

घूर्णन 

धूमकेतु की तरह 
चक्कर खाते अपने अन्तर को 
मैंने रोकना चाहा
उसके अविराम, अनवरत चलते 
एकालाप को मैंने टोकना चाहा 
कहा मैंने, अरे कब तक 
वही रुदन गान गाओगे? 
जब भी दूर रहोगे अपने आप से, 
सदैव दुःख पाओगे 
किसे तलाशते फिरते हो, 
कभी बीते हुए की ख़ाक छानते हो, 
कभी अनदेखे प्रचंड परिवर्तन के 
ताने-बाने बुनते हो 
तुम ईश्वर की अकूत सम्पदा के मध्य जीकर 
क्यों दुःख के दाने चुनते हो? 
तुम्हारी खोपड़ी में तो बस 
भूतकाल और भविष्य काल में ही 
सब कार्य, समस्त प्रपंच, हो रहा है
और, सच तो ये है कि, आँखों के सामने 
जीता-जागता वर्तमान खो रहा है 
Be where you are! मैंने समझाया 
और कितने समन्दर पार करोगे? 
कितने महाद्वीपों के चक्कर लगाओगे? 
आसपास नज़र तो दौड़ाओ! 
दृष्टिपात करो, भाई! 
देखो, इस समय का सत्य क्या है? 
इस कमरे का सच क्या है? 
पैदा होने से अब तक 
पूरे जीवन का लेखा-जोखा, 
मत करो हर वक़्त 
लौट आओ वर्तमान के कवच में, 
जीवन नहीं है उतना सख़्त, 
जितना तुम्हारा दिमाग़ तुम्हें बताता है 
वह तो है डेढ़ किलो माँस का लौंदा, 
सिर्फ़ चिंता करता है ये, इसे बस यही बख़ूबी आता है
सिकोड़ लो चेतना के तन्तु, 
ज़रूरी है अपने खोल में सिमट जाना 
जानते हो न, सबसे बड़ा सुख है अपनी चमड़ी में, 
अपने आवरण में, निश्क्लेष जी पाना 
इन दीवारों का रंग देखा है? 
इस सोफ़े के कपड़े पर की गई महीन सिलाई देखी है? 
और तो और, अपने तकिए पर की गई बुनाई देखी है? 
टेबल पर रखे सेबों का रंग, उनका आकार देखा है? 
किस किसान ने बीज बोया होगा, 
किस तरह यह पृथ्वी के सुदूर किसी कोने से 
तुम्हारे कमरे तक आया होगा 
अपनी उँगलियों को देखा है? अपनी आँखों को? 
तुम हो न प्रकृति का अनूठा आविष्कार, 
ब्रह्माण्ड का अंश, विराट का संकेत? 
सजग हो जाओ अपने होने के चमत्कार के प्रति 
इस पल में जियो, 
क्योंकि तुम ही हो इस सृष्टि का केंद्र-बिंदु
सुख न वस्तुओं में है, 
न अपने से इतर किसी दूसरे में है 
तुम ही हो अपने सुख का आधार
तुम्हारे होने से ही है 
इस जगत का समस्त कार्य-व्यापार 
ईश्वर की संतान हो तुम, 
उसी का चिदंश, उसी की सत्ता का 
सबसे बड़ा प्रमाण हो तुम
’आहार निद्रा भय मैथुनम ” से आगे, 
’डोपामीन’ की पुनरावृत्ति से आगे 
तुम ही हो द्रष्टा और तुम ही हो दृश्य 
तुम ही हो ज्ञाता और तुम ही हो ज्ञेय
कहीं नहीं जाना है, कुछ नहीं पाना है 
अपने अंदर ही खोजना है
अपने को ही देखना है, 
और अपना हो जाना है। 
आत्मानं विद्धि! 

**

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं