अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जूही और ललमुनियाँ 

जूही एक प्यारी सी छोटी सी बच्ची थी। उसके मम्मी-पापा काम करने बाहर चले जाते तो वह घर में अकेली रह जाती। अभी वह स्कूल नहीं जाती थी। उसके कोई भाई, बहिन या दोस्त भी नहीं थे। बूढ़ी नौकरानी काम करती या सोती रहती। जूही बिचारी खिलौनों से खेल कर ऊब जाती तो उसे समझ न आता कि क्या करे? एक दिन उसने देखा कि एक काली बिल्ली अमरूद के पेड़ पर बैठी चिड़िया को पकड़ने की ताक में पेड़ पर चढ़ रही है। कई चिड़ियाँ डर कर एक डाल से दूसरी डाल पर कूदती, फड़फड़ा रही थीं और चिल्ला रही थीं। जूही डंडा लेकर बाहर गई पर तब तक बिल्ली ने पंजा मारकर चिड़ियों का घोंसला नीचे गिरा दिया। ग़नीमत यह थी कि अभी उसमें अंडे या बच्चे नहीं थे। जूही ने घोंसला उठाकर पेड़ की एक सुरक्षित डाल पर रख दिया। 

अब जूही ने ध्यान से चिड़ियों को देखा। वे बिल्कुल छोटी-छोटी लाल, सफ़ेद चिड़ियाँ थीं जिनकी चोंच लम्बी थी। उनका शरीर तो मुश्किल से दो इंच का था परन्तु उनकी पीली पूँछ उनसे दुगनी लम्बी और ऊपर को उठी हुई थी। सफ़ेद पंख छोटे-छोटे थे और ये चिड़ियाँ इतनी फुर्तीली थीं कि अपनी गर्दन, पंख और पूँछ को बड़ी तेज़ी से हिलाती रहती थीं। चिड़ियों ने उसे बिल्ली को मार कर भगाते और उनका घोंसला ऊपर रखते देखा था तो वे समझ गईं कि जूही से उन्हें ख़तरा नहीं है। जूही को भी चिड़ियाँ बड़ी अच्छी लगीं। उसने सोचा कि मैं इन चिड़ियों से दोस्ती कर लेती हूँ। 

जूही की मम्मी ने चिड़ियों का नाम ललमुनियाँ बताया। जूही ने अपनी मम्मी से चिड़ियों के लिये थोड़ा दाना और दो कटोरियाँ ले लीं। उसने एक कटोरी में पानी और दूसरी कटोरी में दाना रख दिया। शुरू में तो चिड़ियाँ डरते-डरते नीचे आईं पर बाद में समझ गईं तो नीचे आकर खाने-पीने लगीं। काली बिल्ली शिकार करने की ताक में रहती थी पर जूही ध्यान रखती और उसे भगा देती। चिड़ियाँ उसे अपना दोस्त समझने लगीं। एक चिड़िया तो उसके हाथ पर आकर बैठ जाती। अब जूही बहुत प्रसन्न रहती थी। उसने देखा कि चिड़िया ने अपना नया घोंसला बनाना शुरू किया है। उसने देखा कि इस समय नौ-दस नई चिड़ियाँ वहाँ आ गई थीं। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ कि वे नन्हीं-नन्हीं चिड़ियाँ अपनी चोंच में फूलों और घास के तिनके लेकर आती हैं। सबने मिलकर नया घोंसला तैयार करा दिया था। दो चिड़ियाँ अपने घोंसले में बैठ गईं और बाक़ी चिड़ियाँ वापस चली गईं। 

इतनी छोटी चिड़िया अपना घोंसला इतनी जल्दी अकेले नहीं बना सकती थी। उसका घोंसला बिल्ली ने तोड़ दिया था इस कारण सबने मिलकर उसके लिये नया घोंसला बनवा दिया। इस घटना से जूही को समझ में आया कि एकता में कितना बल होता है? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

आँगन की चिड़िया  
|

बाल कहानी (स्तर 3) "चीं चीं चीं चीं" …

आसमानी आफ़त
|

 बंटी बंदर ने घबराएं हुए बंदरों से…

आख़िरी सलाम
|

 अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्मृति लेख

बाल साहित्य कहानी

किशोर साहित्य कहानी

रेखाचित्र

आप-बीती

कहानी

लघुकथा

प्रहसन

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

ललित निबन्ध

बाल साहित्य नाटक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. स्मृति-मंजूषा