अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

काल का साक्षी

 

चाहे वो इतिहास हो, या हो जीवन का सार कोई, 
एकांत में उठी क़लम हो, या रण में गिरी तलवार कोई। 
सृजन भी मैंने देखा है, विध्वंस भी मैंने जाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
चाहे वो विज्ञान हो, या गीतों का सार कोई, 
दर्शन की गहराई हो, या मन का व्यापार कोई। 
मैंने सब कुछ सीखा है, मैंने सब कुछ जाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
मैंने देखे राजमुकुट, डूबे हुए अवसादों में, 
मैंने देखी राख उड़ती, जलते हुए प्रासादों में। 
विजयी के जयघोष सुने, और हारे का चीत्कार सुना, 
सिंहासन पर काल का, मैंने ही प्रहार सुना। 
यह युग तो बस एक पन्ना है, पूरी पुस्तक का आना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
वस्त्र बदल कर हर फेरी, मैं रंगमंच पर आता हूँ, 
अपना ही किरदार पुराना, फिर-फिर कर दोहराता हूँ। 
लोग जिसे कहते शैशव, वो थकी हुई इक निद्रा है, 
मेरी तो पहचान, समय के मस्तक पर एक मुद्रा है। 
जग समझता पथिक मुझे, जग तो मेरा ठिकाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
साज़ों की थरराहट में, मैंने ‘पीड़ा’ को गाया है, 
रंगों के छींटों में मैंने, ‘शून्य’ को दिखलाया है। 
मन के गहरे तलघर की, सब चाभी मेरे पास रही, 
क्यों हँसता है पागल कोई, क्यों आँख किसी की उदास रही। 
चेहरों को पढ़ना खेल मेरा, हर मस्तक एक फ़साना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
कितनी बार इन आँखों ने, अपना ही सावन देखा है, 
हाथों की इन लकीरों में, मिटता हुआ जीवन देखा है। 
वही पुरानी रीत प्रेम की, वही मिलन, वही जुदाई है, 
ऐसा लगता यह सारी पीड़ा, मैंने पहले भी पायी है। 
यह धड़कन तो एक धोखा है, यह साँस तो बस बहाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
हर ग्रन्थ पढ़ा, हर वेद सुना, हर ज्ञान कण्ठस्थ कर बैठा, 
संसार को समझते-समझते, मैं ख़ुद को मस्त कर बैठा। 
यह ज्ञान नहीं, यह पीड़ा है, जो साँस-साँस में घुलती है, 
जितनी गुत्थी सुलझाता हूँ, उतनी ही और उलझती है। 
अब 'अज्ञानी' होने को ही, मेरा ये मन दीवाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 
 
सब जान लिया, सब देख लिया, अब और न कोई चाह बची, 
इस भीड़-भाड़ वाली दुनिया में, अब न कोई राह बची। 
यह ज्ञान नहीं, यह बोझ है मेरा, जो कंधों पर ढोता हूँ, 
मैं अपनी ही विद्वता के, नीचे दबकर रोता हूँ। 
बच्चा बनकर जी लेने का, अब कोई ढूँढ़ता बहाना है, 
तन तो कुछ नया सा है, मन शायद सदियों पुराना है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं