करें हिन्दी से प्यार
काव्य साहित्य | कविता डॉ. केवलकृष्ण पाठक15 Jan 2025 (अंक: 269, द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)
हम भारत के वासी हैं, भारत अपना देश।
सदा हमें इस पर गर्व, जीवन मिला विशेष॥
इसकी अपनी संस्कृति, सरल मधुर व्यवहार।
भाषा बोली प्यारी है, सब को इस से प्यार॥
राष्ट्र भाषा हिंदी यहाँ, लिपि है नागरी रूप।
जननी इस की संस्कृत, मीठी मधुर अनूप॥
छोड़ मोह अंग्रेज़ी का, करें हिंदी से प्यार।
देश सेवा ही लक्ष्य है, जीवन का आधार॥
विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं