अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

महासमर

(द्रौपदी कृष्ण संवाद)

 

माधव तुमसे कुछ कहना है 
यह दर्द नहीं अब सहना है 
उठते हैं मन में ज्वार कई 
उर पर लादे हूँ भार कई 
तुम तो हस्तिनापुर जाते हो 
मेरे मन को दहलाते हो
मैं दीपशिखा सी जलती हूँ 
कह दो तो साथ में चलती हूँ 
कौरव तो रार ही ठानेंगे 
क्या अपने वचनों को मानेंगे
हम समझौते की बात करें
फिर भी वो घात पे घात करें
कड़वे बीजों से मीठे फल 
मदिरालय जाके गंगाजल 
ऐसी कुछ आस नहीं रखना 
ना कड़वा फल फिर से चखना 
उग सकता सूरज पश्चिम से
मीठे फल क्या मिलेंगे नीम से 
यह कौरव तो न बदलेंगे
ना पत्थर, मोम से पिघलेंगे 
प्रयास व्यर्थ होंगे सारे 
रण के बजने दो नक्कारे 
होता है युद्ध हो जाने दो 
मृत्यु को भैरवी गाने दो 
मैं जानती हूँ तुमको जितना 
क्या जानेगा कोई इतना 
तुम नहीं चाहते सर्वनाश 
रोकना चाहते हो मृत्युपाश
तुम नटखट हो तुम छलिया हो 
मन को हरते मन-रसिया हो 
हो कर्ण, दुःशासन दुर्योधन 
तुम वश में कर लोगे मोहन 
ना रखना मुरली अधरों पर 
करते सम्मोहित इसके स्वर 
जो एक बार मुस्काओगे 
सब राजपाट ले आओगे 
तुममें है ऐसा वशीकरण
सब भूलें अपना आचरण 
बस एक वचन देते जाओ
सौगंध मेरे सर की खाओ 
जब उस सभा में प्रवेश हो 
तुम्हें ध्यान खुले मेरे केश हो 
मैं रोई थी चिल्लाई थी 
सबसे गुहार लगाई थी 
उस सभा में कोई मर्द न था
किसी ने जाना मेरा दर्द न था
क्रोधाग्नि अब भी धधक रही 
मेरा क्रंदन अब तक है वही 
इक इक आँसू के बदले में 
एक एक कौरव का शीश कटे
अब काम न आएँगे झाँसे 
शकुनि की चौसर के पांसे 
सम्मुख सबके वो क्षण होंगे 
जब पूरे भीम के प्रण होंगे 
कहना उस सभा के वीरों से 
बचना अर्जुन के तीरों से
वनवास के पहले ही दिन से 
अर्जुन का तूणीर भरा जिनसे 
मैंने जिह्वा से धार चढ़ा 
एक एक तीर को है गढ़ा 
न व्यर्थ जाए वो तीर तीक्ष्ण 
कृष्णा को दो ये वचन कृष्ण 
जब पाप बने मानव के कृत्य 
हो महाकाल का तांडव नृत्य 
सभ्यता और संस्कृति की दीक्षा 
स्त्री की मर्यादा की रक्षा 
जब जब धर्म की हानि हो 
जग में सुख शान्ति लानी हो 
तुम विराट रूप को धर लेना 
संस्कृति का रक्षण कर लेना 
अपनी बहन को दो ये वर 
माँगूँ मैं तुमसे महासमर 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं