अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

परिभाषा

 

गर्मियों की छुट्टियों में एक श्रीमान के यहाँ उनकी साली आई। श्रीमान की पत्नी की आवाज़ बहुत ही सुरीली थी। वो अपनी नन्ही-सी बेटी को अक़्सर लोरी गा कर सुलाती थी। जब वो लोरी गा रही थी तब श्रीमान की साली जी ने उस लोरी को रेकार्ड कर वीडियो बना लिया सोचा दीदी इतना अच्छा गाती है। मैं घर जाकर माँ को दिखाऊँगी। साली जी कुछ दिनों बाद घर चली गई।

कुछ दिनों बाद श्रीमान की पत्नी को गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया काफ़ी इलाज करने के उपरांत वह बच नहीं पाई, चल बसी। उधर पत्नी की मृत्यु का ग़म और इधर नन्ही बच्ची को सँभालने की चिंता। जब रात होती बच्ची माँ को घर में नहीं पाकर रोने लगती। हालाँकि वो अभी एक साल की ही थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आख़िर क्या किया जाए? साली जी आई तो उसने लोरी वाला वीडियो जब बच्ची को दिखाया तो वो इतनी ख़ुश हुई और उसके मुँह से अचानक ‘माँ’ शब्द निकला और दोनों हाथ माँ की ओर उठे। मानो कह रहे थे—माँ मुझे अपने आँचल में ले लो! तभी टीवी पर दूर गाना बज रहा था—माँ मुझे अपने आँचल में छुपा ले गले से लगा ले कि और मेरा कोई नहीं।

उस समय के हालत से सभी घर के सदस्यों की आँखों में अश्रु की धारा बहने लगी। ममत्व और भावना की परिभाषा क्या होती है—किसी को समझाना नहीं पड़ा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं