रूह भटकती
काव्य साहित्य | कविता संजय वर्मा 'दृष्टि’15 Dec 2021 (अंक: 195, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
प्यार के हसीं पल
समय के साथ खिसक जाते
जैसे रेत मुठ्ठी से खिसकती
निशा विस्मित नज़रों से देखती
वो स्थान जो अब
अपनी पहचान खो चुके।
दरख़्त उग आए
इमारतें ऊँची हो गईं
खिड़कियाँ चिढ़ा रहीं
सड़कें हो गई भुलैया।
प्रेम पत्र के कबूतर मर चुके
आँखों से ख़्वाब का पर्दा
उम्र के मध्यांतर पर गिर गया।
कुछ गीत बचे
वो जब भी बजे
दिलों के तार छेड़ गए
प्यार के हसीं पल
वापस रेत मुठ्ठी में भर गए।
ख़्वाब हटते नहीं
इसलिए रूह भटकती।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
लघुकथा
कविता
- आँखों के आँसू
- आधुनिक
- कोहरा
- खो गई हैं बेटियाँ
- चाँद-चकोर
- चीख़ें
- दीमक
- दीये की पाती
- पतंग
- पायल छनकाती बेटियाँ
- प्यार की परिभाषा
- प्रेम (संजय वर्मा ’दृष्टि’)
- प्रेम-संदेश
- फिर आई है हिचकी
- बरगद और बुज़ुर्ग
- बिछोह
- बिटिया में मेरी साँसें बसती
- बिटिया नहीं जान पाती
- बेटी
- बेदर्दी इन्सान
- मेरे बादल
- रात (संजय वर्मा ’दृष्टि’)
- रिश्ता (संजय वर्मा ’दृष्टि’)
- रूह भटकती
- रूहें भटकती हैं
- वसंत
- वेदना का पक्ष
- संजा (साँझी)
- साँसें
- सूरज
- ज़िंदगी
- ज़िन्दगी के ख़्वाब
- अनंत
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं