अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

समझाइश

 

अख़बार वाला रोज़ाना अख़बार डालता आ रहा है। मगर कुछ दिनों से अख़बार डाल नहीं रहा था। मैंने अख़बार वाले की दुकान जाकर पूछा, “भाई क्या बात है अख़बार नहीं आ रहा है।”
उसने कहा, “अंकलजी अख़बार तो रोज़ डालता हूँ।”

मैंने कहा, “दो-चार दिन से अख़बार मुझे नहीं मिल रहा है।”

इस तरह आठ दिन हो गए। मैंने पता लगाने की ठान ली। सुबह जब अख़बार वाला आने वाला था। ठीक उसके एक घंटे पहले पुराना अख़बार बाहर रख दिया और मैं दरवाज़े के छेद में से बाहर झाँकता रहा। 

तभी एक ग़रीब लड़का आया और जैसे ही उसने अख़बार उठाया तो मैंने झट से दरवाज़ा खोला। वो एकदम से घबरा गया। मैंने उससे कहा, “ये अच्छी बात नहीं है। जो अख़बार तुम आज चोरी कर रहे हो वो पिछले साल का है। नया तो अब आने वाला है। ऐसा कब से कर रहे हो? चलो तुम्हें थाने ले चलता हूँ।”

वो रोने लगा। रोते हुए उसने बताया कि उसे अख़बार पढ़ने का शौक है। उससे अख़बार ख़रीद कर पढ़ा भी नहीं जा सकता। गाँव में लायब्रेरी भी नहीं थी। ताकि वो वहाँ जाकर निःशुल्क पत्र पत्रिकाएँ पढ़ ले।

वह आगे कहने लगा, “अंकल जी मुझे माफ़ कर दो आगे से ऐसा नहीं करूँगा।”

मुझे उसके घर के हालात और उसकी परिस्थिति मालूम थी। 

मैंने कहा, “बेटा तुझे अख़बार पढ़ने का शौक़ है तो मेरे घर से ले जाया कर और पढ़ने के बाद वापस लौटा दिया कर।” और मैंने उसे क्षमा कर दिया।

आज वो लोगों की गैस की टंकी लाकर  देता है और अपनी मेहनत की कमाई से गर्व से जी रहा है। क्षमा से उसका भला हुआ। एक छोटी सी समझाइश ने उसकी ज़िन्दगी में नया मोड़ ला दिया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं