अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पाउडर 

 

दीपावली का पर्व। सड़कों-दुकानों हर जगह भीड़। इसी को ध्यान में रख कर मोहित ने स्कूटर ही निकाला था। जगमगाती, आकर्षक सामानों से सजी दुकानें। मनु उनकी ओर खिंची चली गईं। रंग-बिरंगे वंदनवार, दीप पंक्तियाँ, बताशे, घरौंदे के लिए खिलौने, भंडोली, गैंदे के मूरे क्या कुछ नहीं ख़रीद लिया मनु ने। 

एक हाथ में फूलों से भरा बैग थामे; हवा के झोंको में बिखरते बालों को दूसरे हाथ से सँभालते हुए सोचने लगी और कुछ बाक़ी तो नहीं रह गया! कल धनतेरस है। उसके लिए भी सोचना है! तभी फलों के दो-तीन ठेले दिखाई दिए, इससे पहले कि उनसे दूर चले जाएँ, मनु ने शीघ्र कहा, “अजी सुनो बहुत अच्छे फल दिखे। घर में कुछ ही फल बचे हैं। प्लीज़ स्कूटर रोक लीजिए।” 

मोहित ने टालने के लिए कहा, “मीठा-नमकीन भी तो रहेगा! समय भी बहुत हो गया है।”

मनु ने कहा, “देखिए मिलने-जुलने वाले आते रहेंगे। ठीक है, मीठा-नमकीन बन रहा है पर आजकल लोग डायट और हैल्थ कोंश्यस हैं। फल ही प्रैफ़र करते हैं। उस समय आप ही को फल लाने दौड़ना पड़ेगा‌। अच्छा है आज ही ख़रीद लें।”

मोहन ने अनमने होकर स्कूटर रोका। सड़क पार कर मनु ठेलों के पास पहुँची। संतरे, मौसंबी, अनार ख़रीदने के बाद सेब की बारी आई। मनु ने पूछा, “कैसे दिए सेब?”

जवाब आया, “बोर्ड पर लिखा है पढ़ लीजिए।”

मनु ने पढ़ा, “सौ के तीन‌। सौ के चार।”

उसने पूछा, “भैया क्या अंतर है दोनों में?”

“तीन वाली लाल सेबों की ढेरी कश्मीरी है। चार वाली शिमले की।”

मनु ने व्यंग्य कसा, “भैया ये तो नस्ली भेदभाव हो गया। साथ ही राज्यों की अर्थव्यवस्था पर प्रहार है। राज्यों में दूरी करना ठीक नहीं।”

“ठीक है; तो फिर आप शिमले वाले सेब भी सौ में तीन से ले लीजिए।” 

दाम बिगड़ते देख मनु ने कश्मीरी सेब उठाए। ‌उन पर सफ़ेद सा पाउडर लगा देख पूछ ही लिया, “भैया! सेबों पर आप लोग पाउडर क्यों लगाते हो?”

जवाब था, “मैडम जी जैसे घर के बाहर जाते समय आप लोग पाउडर लगाते हैं वैसे ही रंगत ख़राब होने से बचाने के लिए हम सेबों को पाउडर लगाते हैं।”

जवाब सुनकर मनु ने हँसी रोकते हुए कहा, “ऐसा है घर जाने के बाद इनका पाउडर धुल जाएगा इसीलिए मैं इन्हें आप ही के पास छोड़े जा रही हूँ,” यह कह मनु सड़क पार कर गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

ललित निबन्ध

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं