अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रसादम 

 

509 फ़्लैट में रह रही श्रीमती लहरी ने मणिद्वीप पूजा रखी थी। दो महीने पहले ही फ़्लैट में शिफ़्ट हुए थे। इकलौता बेटा छुट्टी लेकर आया हुआ था। मिलने आने वालों की चहल-पहल थी। 

लम्बे समय से रहते हुए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कुछ पर्वों से, लक्ष्मी पूजा, बतुकम्मा और मंगला गौरी देवी पूजा विधियों से काफ़ी कुछ परिचित हो गई थी। आज पता चला नए घर में गृहप्रवेश पूजा के बाद, घर की सुख-समृद्धि के लिए मणिद्वीप पूजा भी की जाती है। गैंदे, चामंती, गुलाब और जवाकुसुम पुष्पों को समर्पित करते हुए ग्यारह बार सस्वर देवी स्रोत का पाठ किया जाता है। हर पाठ के बाद आरती होती है। आज ‌मणिद्वीप पूजन में सम्मिलित होने का मौक़ा मिला। पाठ का आनंद उठाया और पारम्परिक व्यंजन का प्रसाद भी ग्रहण किया। 

घर आकर सुस्ता ही रही थी कि डोर बैल बजी। घड़ी देखी, शाम के चार बजकर दस मिनट हुए थे। इस समय कौन? सोचते हुए दरवाज़ा खोला। देखा, वाचमैन सीनू की पत्नी मंगमा थी सुबह-शाम छोटे बड़े कामों में हाथ बँटा जाती है। बड़ी सहायता मिलती है। 

वे लंबाड़ा समुदाय से हैं। इसीलिए कई दिनों तक उसकी तेलुगू समझने में सिर खपाना पड़ा। अब कुछ कुछ समझ पा रही हूँ। हिन्दी बोलने की वो भी कोशिश करती है। 

मैंने कहा, “अरे मंगमा इप्पडु! तोंदरगा वोच्च्चिना (अभी! इतनी जल्दी) पांँच भी नहीं बजे!” 

उसने कहा, “अम्मा मनम आछा नहीं लागता (मन को अच्छा नहीं लग रहा था)।”

देखा, उसके चेहरे पर उदासी थी। 

पूछने पर कि क्या हुआ? मंगमा की आँखों में आँसू भर आए, बोली, “509 अम्मा के इल्लू (घर) उदयम नुनदि (सुबह से) जो काम बोला, मैं भरता (पति) मिल कर किया। नेनु आलोचिमचानु (मैंने सोचा) प्रसादम के लिए बुलाते, नहीं बुलाए। 

“मीरू (आप) कुर्चियाँ दिए, उनके घर में रख दो, लोगों के वास्ते। मुझे साहब दरवाज़े के बाहर रखने को बोले। अंदर भी नहीं आन दिए। नक्को-नक्को (नहीं-नहीं) बोले। आज घर में खाना भी नहीं पकाए अम्मा। तीन‌ बजे‌ तक रस्ता देखे। वेट चेसी-चेसी अन्नम बनाया (इंतजार कर-कर के चावल बनाए)। 

“अम्मा मीरू (आप) कभी ऐसा नहीं किए। वो अम्मा?”

उसके चेहरे पर तिरस्कृत किए जाने की पीड़ा थी। मेरा मन भी भर आया! शब्द‌ नहीं थे। उसे ढाढ़स भी नहीं बँधा सकी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

ललित निबन्ध

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं