अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रियतम और भोजन

पत्थर की पटिया साफ़ पड़ी है, 
बर्तन भी सारे धुल गए, 
भोजन का वक़्त हो गया, 
सबके आने का वक़्त हो गया, 
चलो तैयारी करलूँ—
“चार मुट्ठी चावल निकाल लूँ, 
और भिगाकर रख दो उन्हें, 
तब तक ज़रा खेत से, 
पालक के कुछ पत्ते तोड़ लूँ, 
इमामदस्ते में कूट लूँ ज़रा, 
खड़े मसाले सारे, 
लाल मिर्च थोड़ी ज़्यादा डाल देती हूँ, 
इन्हें तीखा जो पसंद है, 
लहसुन की दो डली काफ़ी है, 
अरे! अदरक तो बाज़ार से लाना भूल गई, 
चलो कोई बात नहीं, 
अदरक का अचार मर्तबान में रखा है, 
उसी को इस्तमाल करूँगी, 
पालक को धोकर काट लेती हूँ, 
हाँड़ी में चावल चढ़ा देती हूँ, 
तेल भी अब गरम हो गया, 
ज़ीरे लहसुन का तड़का लगा लूँ, 
पालक भी अब भुन कर पक गया, 
इनमें पके चावल मिला दूँ, 
ढँक के दम देती हूँ इन्हें, 
तब तक साड़ी की इन सिलवटों, 
और इन उलझी लटों को सुधार लूँ, 
आईने में देख लूँ ख़ुद को ज़रा, 
कुमकुम सुरमा फिर से लगा लूँ, 
एक हरी चूड़ी टूट गयी थी, 
उलझकर खेत के काँटों में, 
दूसरी चूड़ी पहन लेती हूँ। 
शिखर के मंदिर की आरती अब समाप्त हुई, 
फेरलीवाले भी अब वापस जाने लगे, 
लगता है इनके आने का वक़्त हो चुका। 
आँगन में बैठ जाती हूँ कुछ देर, 
जूड़ा अधूरा सा लग रहा है, 
जूही के इन फूलों का गजरा बना लूँ। 
पालक भात की ख़ुश्बू के साथ, 
गजरे की महक भी घर में फैला दूँ, 
ये दीया जो चौखट पे जल रहा है, 
तेल कम लग रहा है इसमें 
थोड़ा सा इसमें तेल डाल लूँ, 
उफ़! ये बिखरे पत्ते नीम के, 
इन्हें भी ज़रा साफ़ कर लूँ, 
आते ही होंगे ये, 
ज़रा आईने में ख़ुद को फिर से निहार लूँ, 
थाली लुटिया सब रख दी, 
मुखवास की डिबिया भी, 
बस इनकी राह देख़ रही हूँ, 
आज इतनी देर क्यूँ हो गई? 
बैठ जाती हूँ फिर से आँगन में, 
पूनम के चाँदनी में धुला ये आँगन, 
हल्की ठंडी पूरवा का ये स्पर्श, 
उफ़! कब आएँगे ये घर, 
आज इतनी देर क्यूँ हो गई? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Sarojini Pandey 2022/05/01 03:45 PM

चित्रात्मक प्यारी सी कविता

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं