विज्ञानकु: विज्ञानकु का नियम व संकल्प
काव्य साहित्य | कविता - हाइकु हरेन्द्र श्रीवास्तव1 Aug 2022 (अंक: 210, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
विधा है नयी
विज्ञानकु रचना
विज्ञानमयी।
तीन हैं पंक्ति
सत्रह हैं अक्षर
यही है विधि।
सरल क्रम
पाँच सात पाँच का
चले नियम।
पहली पंक्ति
अक्षर होते पाँच
जान लें आप।
दूसरी पंक्ति
अक्षर होते सात
रहे ये ध्यान।
पंक्ति तीसरी
फिर अक्षर पाँच
यही विधान।
तीनों पंक्तियाँ
आपस में स्वतंत्र
यही है मंत्र।
लक्ष्य महान
विज्ञानकु का ध्येय
फैले विज्ञान।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
ललित निबन्ध
कविता - हाइकु
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं