अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

युगांतरण

 

लाशों की भीड़ है, 
कोई मुझे ढूँढ़ने आए, 
शायद ऐसा कोई बचा हो। 
धू-धू कर जल रही लाशों की अग्नि की ध्वनि, 
पूरे शहर में ऐसे कौंध रही है 
जैसे शहर में कोई न बचा हो 
जैसे मानवी मन वाला बॉम्ब आज ख़ूब ज़ोर से फटा हो, 
और मानवीय कण-कण को तबाह कर चुका हो। 
 
सुबह का वक़्त है, 
आग की लाली, 
सूर्य को ढकने में सक्षम है। 
कचौरी गली में नसीम चाचा और पंडितजी 
खी-खी, खी-खी कर जैसे दुकान के सारे
कचौरी को ख़त्म करने की लालसा में आगे बैठे हैं
मैं पंडितजी के पाँव छूता हूँ, नसीम चाचा गले लगा लेते है 
और फिर अचानक सब शून्य पड़ जाता है, 
धूल बन जाती है कचौरी गली, दुकान, पंडितजी और 
नसीम चाचा की खी-खी, 
मैं आगे बढ़ जाता हूँ। 
 
भगवान की मूर्ति, मंदिर, और पास ही सटे मस्जिद का
बाल भी बाँका नहीं हुआ
देश का तिरंगा, भगवा झंडा और हरे पताके
को आग मिट्टी में नहीं मिला सकी, 
मिट्टी में मिले वो सारे घर, सारे लोग 
जो इसके क़रीब रहने का ढोंग करते थे। 
 
मैं घाट पहुँच जाता हूँ, 
कोई हर हर गंगे कर पाप धुलने को किनारे नहीं आया है, 
मणिकर्णिका शांत है, 
माँ गंगा सदियों की तरह मुस्कुरा रही हैं 
और अपने गति में मुझे नए युग में ले जाने को बुला रही हैं 
मैं ख़ुद को जैसे ही उन्हें सौंपता हूँ
मेरी नींद कुछ मोटर गाड़ी के अनावश्यक और 
बग़ैरत आवाज़ से टूट जाती है
आलस्य में इक आलाप लेता हूँ—
हे भगवान कल्कि आप कब पधारेंगे? 
और उठकर कचौरी गली की और जाने की तैयारी 
में लग जाता हूँ, 
आख़िर बनारस तो हर वक़्त ज़िन्दा रहता है और 
ज़िन्दा रहेगा महाराज, 
सपनों में भी और सपनों के बाहर भी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं