नशा
काव्य साहित्य | कविता रीता तिवारी 'रीत'15 Sep 2021 (अंक: 189, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
धीरे-धीरे बना ज़हर,
मानव को डसता जाता है।
यह नशा बना अभिशाप,
जीवन को निगलता जाता है।
जब ले लेता आग़ोश में ये,
कुछ होश रहता न जीवन का।
भूली सारी ज़िम्मेदारी,
करता विनाश यह तन मन का।
घर को करता है कलह पूर्ण,
यह नशा क्षीण करता जीवन।
दीमक के जैसे लकड़ी को,
करता जाता पल-पल छिन छिन।
घुन के जैसे लग जाए तो,
कर दे जीवन को नष्ट भ्रष्ट।
चहुँ ओर कराए बदनामी,
कर देता है यह पथभ्रष्ट।
जिसको लग गई है लत गंदी,
उसको समाज का भय ना रहा।
नाली में गिरे या सड़कों पर,
मरने जीने का डर ना रहा।
लेकर आग़ोश में युवा वर्ग को,
पतन की राहें दिखा रहा।
जो करते घर को कलहपूर्ण,
मदिरालय को जो सजा रहा।
"रीत" कहे सुन युवा वर्ग,
सद्बुद्धि लाओ जीवन में।
ना नशा को हावी होने दो,
करो तिरस्कार इसे जीवन में।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
कविता
- आशियाना
- आस्था के स्वर
- कजरारे बादल
- चूड़ियाँ
- जन्मदिवस पर कामना
- जीवंत प्रेम
- नशा
- पंछियों से भरा द्वार
- प्यार का एहसास
- प्यारा बचपन
- प्रकृति की सीख
- प्रेम प्रतीक्षा
- फिर आया मधुमास
- बारिश की बूँदों की अनकही बातें
- भारत का यश गान
- मधुर मिलन की आस
- माँ का आँचल
- मुसाफ़िर
- मैं बाँसुरी बन जाऊँ
- यह कैसा जीवन है?
- रिश्ते
- रूढ़ियाँ
- स्त्री की कहानी
- स्त्री है तो जीवन है
- हमारे बुज़ुर्ग हमारी धरोहर
- ज़िंदगी एक किताब है
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं