रमेशराज की तेवरी - 1
काव्य साहित्य | कविता रमेशराज1 Jun 2019
जिनको देना जल कहाँ गए 
सत्ता के बादल कहाँ गए?
कड़वापन कौन परोस गया 
मीठे-मीठे फल कहाँ गए?
जनता थामे प्रश्नावलियाँ 
सब सरकारी हल कहाँ गए?
जो अरि का सर पल में काटें 
उन वीरों के बल कहाँ गए?
क्या सबको साँप सूँघ बैठा 
प्रतिपक्षी सब दल कहाँ गए?
कल तक तो यहाँ कतारें थीं 
चौराहों के नल कहाँ गए?
तुम दानी कर्ण बने क्यों थे 
अब कहते कुण्डल कहाँ गए?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
बाल साहित्य कविता
कविता
साहित्यिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं