रमेशराज की तेवरी - 3
काव्य साहित्य | कविता रमेशराज1 Jun 2019
उसकी बातों में जाल नए
होने हैं खड़े बवाल नए।
बाग़ों को उसकी नज़र लगी
अब फूल न देगी डाल नए।
छलना है उसको और अभी
लेकर पूजा के थाल नए।
बिल्डिंग की ख़ातिर ताल अटा
अब ढूँढ़ रहा वो ताल नए।
आँखों से आँसू छलक रहे
अब और कहें क्या हाल नए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
बाल साहित्य कविता
कविता
साहित्यिक आलेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं