आज़ादी का अमृत महोत्सव
काव्य साहित्य | कविता डॉ. वंदना मुकेश1 Aug 2022 (अंक: 210, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
उस बार
असुर भागे थे
लेकर अमृत कलश।
तब मोहिनी ने मोह कर
कलश लिया छीन।
उन्हें किया श्री विहीन।
तब से असुर भाग रहे हैं निरंतर
अमृत को पाने
और देवता कर रहे हैं रक्षा, अमृत सँभाले
मानवता को जिलाने।
सड़ाँध भरी कुछ परंपराओं से
आज़ादी दिलाने।
आज
आज़ादी के अमृत महोत्सव पर
सत्य, प्रेम करुणा की अंजुलि बना
अमृत छक कर पियेंगे।
दिलों पर देकर दस्तक,
भेद मिटाएँगे।
धो कर मन के कलुष
विश्व के आँगन में
प्रसन्नता के दीप जलाएँगे
वसुधैव कुटुंबकम को
सजाएँगे सँवारेंगे
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव
हर दिन मनाएँगे।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
बाल साहित्य कविता
साहित्यिक आलेख
कहानी
लघुकथा
सांस्कृतिक कथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं