चलो बचपन जी कर आते हैं
काव्य साहित्य | कविता अभिषेक श्रीवास्तव ‘शिवा’1 Oct 2023 (अंक: 238, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
चलो हम फिर से वह बचपन जी कर आते हैं,
चलो हम आज फिर से अजनबी बन जाते हैं,
जहाँ नहीं था यूँ किसी दुनियादारी से मतलब,
फिर हम साथ मिल कर गुड्डे गुड़िया सजाते हैं,
चलो फिर झूमें हम सावन-भादों की बारिश में,
चलो हम फिर से काग़ज़ वाली कश्ती बनाते हैं
ये बचपन का जीवन ही सबसे निश्छल होता है,
चलो फिर हम बारिश के पानी में भीग जाते हैं,
ना कमाने की और न कोई टेंशन खाने की थी,
चलो आज हम फिर वो बचपन जीकर आते हैं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं