कुछ दोहे जन्माष्टमी पर
काव्य साहित्य | दोहे सौरभ मिश्रा1 Sep 2022 (अंक: 212, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
जन्म हुआ श्रीकृष्ण का, ख़ुश भए सब लोग।
रतन लुटावें नंद बबा, दें माखन मिसरी भोग॥
धन्य वासु और देवकी, भगवान हुए संतान।
माँ यशोदा ओखल बाँध कहें, तू कितना शैतान॥
ग्वालन माखन ओट रखे, कि आयेंगे ब्रजनाथ।
न आए तो मायूस भई, खाएँ तो पकड़े हाथ॥
गोकुल की गैया सोच रही, जग के पालनहार।
हमें चरावें नंद गाँव, हम होंगे भव से पार॥
हर पुष्प सुवासित ‘सौरभ’, हर कली हुई बेचैन।
तरुणाई में फूट पड़ीं, कि मिले मुरलीधर से नैन॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं